फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Troubled by being accused of theft, liquor shop salesman committed suicide

Kanpur: चोरी का इल्जाम लगने से परेशान शराब ठेके के सेल्समैन ने जान दी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Wed, 04 Dec 2024 07:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 04 Dec 2024 07:18 PM IST
सार

Kanpur News: शराब ठेके के सेल्समैन ने नजीराबाद क्षेत्र स्थित गुमटी क्राॅसिंग के पास ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है।

विज्ञापन
Kanpur: Troubled by being accused of theft, liquor shop salesman committed suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नजीराबाद क्षेत्र स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास शराब ठेके के सेल्समैन ने ट्रेन के सामने आकर जान दे दी। ठेके में हुई चोरी का आरोप खुद पर लगने से वह मानसिक तनाव में आ गया। बुधवार सुबह वो अपनी पत्नी से बोला कि मुझे आखिरी बार देख लो... अब मैं लौटकर नहीं आऊंगा। इसके बाद ही उसने खुदकुशी कर ली। मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट को पुलिस ने सील कर दिया है। घटना के बाद परिवार वालों ने ठेका संचालकों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जवाहरनगर निवासी संतोष कुमार गुप्ता (57) अस्सी फिट रोड स्थित शराब ठेके में सेल्समैन थे। पत्नी शीला ने बताया कि करीब एक महीने पहले शराब ठेके पर 20 हजार रुपये की चोरी हुई थी। ठेका मालिक ने पति संतोष पर ही चोरी का आरोप लगा दिया था। आए दिन उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था। इसके कारण वह मानसिक तनाव आ गए थे। शीला के मुताबिक पिछले तीन दिन से संतोष जब घर से निकलते थे तो यही कहते थे कि आखिरी बार देख लो..अब नहीं लौटूंगा।
विज्ञापन

वह पति को समझाती थी कि यह समय भी गुजर जाएगा, लेकिन उनकी स्थिति ठीक नहीं हो रही थी। शीला ने बताया कि बुधवार को सुबह घर से निकलने के बाद वह ठेके पर चले गए। वहां पर फिर से उनसे बदसलूकी की गई। इसके बाद वह गुमटी क्राॅसिंग की तरफ आ गए और सुबह करीब 10ः45 बजे उन्होंने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। संतोष के बेटे यश गुप्ता ने तहरीर दी है। इसमें गुड्डू, कमल और नरेश पर पिता संतोष पर चोरी का इल्जाम और नौकरी से निकालने की धमकी देकर प्रताड़ित करने व इन लोगों की मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर पिता के खुदकुशी करने का आरोप लगाया है। मृतक की जेब में एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने उसे सील कर दिया है।

सुसाइड नोट: मैं अपनी मर्जी से जान दे रहा हूं
मैं अपनी मर्जी से जान दे रहा हूं। जो 20 हजार रुपए चोरी हुए हैं, वह मैंने नहीं चुराए। मैं अपनी जिंदगी से तंग आ गया हूं। मुझसे अब और बर्दाश्त नहीं हो रहा है। मैं और जीना नहीं चाहता। मेरी मौत के बाद मेरे परिवार वालों को परेशान न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed