{"_id":"6afc209f155a26672d0e96b4","slug":"kanpur-triple-drug-therapy-campaign-for-filariasis-elimination-to-begin-on-the-19th-across-four-blocks-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: फाइलेरिया उन्मूलन के लिए ट्रिपल ड्रग थेरेपी अभियान, चार ब्लॉकों में 19 से होगी शुरुआत, ये है रूपरेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: फाइलेरिया उन्मूलन के लिए ट्रिपल ड्रग थेरेपी अभियान, चार ब्लॉकों में 19 से होगी शुरुआत, ये है रूपरेखा
Tue, 17 Nov 2026 03:08 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 17 Nov 2026 03:08 PM IST
सार
Kanpur News: फाइलेरिया (हाथीपांव) के उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग 19 नवंबर से सात दिसंबर 2026 तक अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को अशोक नगर स्थित एक होटल में मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित कर अभियान की विस्तृत रूपरेखा साझा की गई।
विज्ञापन
मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर जिले से फाइलेरिया (हाथीपांव) जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। इसी क्रम में मंगलवार को अशोक नगर स्थित होटल सेलिब्रेशन इन में एक दिवसीय मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी के निर्देशन में आगामी 19 नवंबर से सात दिसंबर 2026 तक चलने वाले ट्रिपल ड्रग थैरेपी (आईडीए) अभियान की रूपरेखा साझा की गई। यह विशेष अभियान जनपद के चार चिन्हित ब्लॉकों बिल्हौर, चौबेपुर, ककवन और बिठूर में संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यशाला के दौरान अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. राजेश्वर और जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. ए.के. सिंह ने अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन और जनता की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि फाइलेरिया से बचाव के लिए लक्षित क्षेत्रों में घर-घर जाकर दवाइयां खिलाई जाएंगी, जिससे इस दिव्यांगताकारी बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सके। विभाग ने जनहित में मीडिया के माध्यम से सभी नागरिकों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।
विज्ञापन
