{"_id":"60f524938ebc3e6d846121b5","slug":"kanpur-triple-c-exam-stopped-due-to-non-connection-of-server-students-created-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सर्वर कनेक्ट न होने से रुकी ट्रिपल सी की परीक्षा, परीक्षार्थियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सर्वर कनेक्ट न होने से रुकी ट्रिपल सी की परीक्षा, परीक्षार्थियों ने किया हंगामा
Mon, 19 Jul 2021 12:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:37 PM IST
विज्ञापन
हंगामा करते परीक्षार्थी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के कल्याणपुर आवास विकास तीन स्थित सुभारती स्किल डेवलपमेंट सेंटर में सोमवार को ट्रिपल सी (कोर्स ऑन कंप्यूटर सर्टिफिकेट) की परीक्षा के दौरान जमकर हंगामा हुआ। परीक्षार्थियों का आरोप था कि केंद्र में कुछ परीक्षार्थियों को परीक्षा देने के लिए अंदर कर लिया गया है और कुछ को सर्वर में गड़बड़ी बताकर परीक्षा नहीं दिलाई जा रही है।
ट्रिपल सी की परीक्षा को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफार्मेशन टेक्नोलाजी (नीलेट) की ओर से ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों में कराया जा रहा है। सुबह आठ बजे से शुरु हुआ हंगामें 10 बजे दूसरी शिफ्ट के परीक्षार्थियों के आने पर बढ़ गया। देखते देखते केंद्र संचालक को प्रवेश गेट बंद करने पड़े। परीक्षार्थियों ने मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए गेट पीटना शुरु कर दिया।
उनका कहना था कि वह दूसरे जिलों से परीक्षा देने के लिए आए हैं। यहां कहा जा रहा है कि सर्वर नहीं चल रहा है, अब आप लोग 24 तारीख को परीक्षा देने आना। आने जाने का खर्च भी संस्था की नहीं देगी और 24 को हमारी दूसरी परीक्षा है इसलिए उस दिन परीक्षा देने आना संभव नहीं है। साथ ही परीक्षा कराने वाली एजेंसी की ओर से हमको परीक्षा स्थगित होने की सूचना भी नहीं मिली है। हंगामा बढ़ने पर कल्याणपुर थाने की फोर्स ने मौके पर आकर स्थिति को संभाला।
विज्ञापन
24 तारीख को होगी परीक्षा
केंद्र संचालक डॉ. मोहन गुप्ता ने बताया कि उनके परीक्षा केंद्र में चार स्लाटों में आठ सौ परीक्षार्थियों का सेंटर पड़ा है। केंद्र के भीतर केएएन 9 और केएएन 91 के नाम से दो सेंटरों को बांटा गया है। दोनों सेंटरों में 100-100 कंप्यूटर हैं, जिसमें केएएम 91 सेंटर में सुबह की पाली में 40 कंप्यूटरों में सर्वर कनेक्ट नहीं हो पाया है।
नीलेट को पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है, वहां से केएएन 91 सेंटर की परीक्षा को स्थगित करके 24 जुलाई को कराने को कहा गया है। पहली पाली में जिन 60 छात्रों ने परीक्षा दे दी है, उनकी परीक्षा मान्य होगी अन्य कि परीक्षा दी गई तारीख में होगी। केएएन 9 सेंटर वाले परीक्षार्थियों की परीक्षा होगी।