Kanpur: 2000 नवनियुक्त सिपाहियों के लिए ट्रेनिंग कोर्स शुरू, जानेंगे आचार संहिता…सीखेंगे सैल्यूट करना
Kanpur News: पुलिस लाइन में दो हजार सिपाहियों के लिए ज्वाइनिंग ट्रेनिंग कोर्स शुरू हो गया है। इसके बाद नौ महीने का रिजर्व ट्रेनिंग कोर्स रहेगा।
विस्तार
कानपुर में पुलिस महकमे के नए सिपाहियों को आचार संहिता का पाठ पढ़ाने के साथ ही सैल्यूट करना सिखाया जाएगा। उन्हें बताया जाएगा कि ड्यूटी के दौरान उन्हें किस तरह से रहना है। पुलिस अधिकारियों के आने पर उनकी क्या प्रतिक्रिया होनी चाहिए।
यह जानकारी सिपाहियों को महीने भर के ज्वाइनिंग ट्रेनिंग कोर्स के दौरान दी जाएगी। ये कोर्स आज यानी 20 जून से पुलिस लाइन में शुरू होगा। इस दौरान रिक्रूट बिठूर क्षेत्र, पुलिस लाइन, ट्रैफिक पुलिस लाइन, बिल्हौर, आईटीबीपी सेंटर में रुकेंगे।
अन्य जिलों में लेंगे प्रशिक्षण
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था वीके सिंह ने बताया कि जेटीसी में कानपुर समेत अन्य जिलों के दो हजार सिपाही शामिल होंगे। इसके बाद नौ महीने का रिजर्व ट्रेनिंग कोर्स चलेगा। कोर्स में 600 सिपाही शामिल होंगे। बाकी के सिपाही अन्य जिलों में जाकर प्रशिक्षण लेंगे।