{"_id":"6accfe1b87f37b71d906a896","slug":"kanpur-train-test-runs-on-corridor-2-s-underground-metro-track-to-begin-after-diwali-2026-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: कॉरिडोर-2 के भूमिगत मेट्रो ट्रैक पर दीपावली के बाद शुरू हो जाएगा ट्रेनों का टेस्ट रन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: कॉरिडोर-2 के भूमिगत मेट्रो ट्रैक पर दीपावली के बाद शुरू हो जाएगा ट्रेनों का टेस्ट रन
Mon, 12 Oct 2026 09:22 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 12 Oct 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
मेट्रो ट्रैक
- फोटो : अमर उजाला
कॉरिडोर-2 के भूमिगत मेट्रो ट्रैक के अंडरग्राउंड सेक्शन की डाउनलाइन पर दीपावली बाद ट्रेनों का टेस्ट रन शुरू हो जाएगा। सोमवार को मेट्रो के करीब 8.60 किलोमीटर लंबे दूसरे कॉरिडोर (सीएसए–बर्रा-8) के सीएसए विश्वविद्यालय परिसर स्थित डिपो में ट्रैक निर्माण का काम पूरा हो गया। डिपो में 15 ट्रैक तैयार हैं। जल्द ही डिपो में खड़ी ट्रेनों को मेनलाइन पर लाकर टेस्ट रन किया जाएगा। कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के कॉरिडोर-2 के डिपो में ट्रैक निर्माण का कार्य पूरा हो गया है। डिपो को मेनलाइन से जोड़ने वाले रैंप पर भी ट्रैक बिछा दिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
मेट्रो ट्रैक
- फोटो : अमर उजाला
डिपो से विजयनगर स्टेशन के बीच कॉरिडोर के अंडरग्राउंड सेक्शन की डाउनलाइन पर ट्रेनों की टेस्टिंग जल्द शुरू होगी। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि कॉरिडोर के अंडरग्राउंड और एलिवेटेड, दोनों सेक्शन में सिविल निर्माण और सिस्टम इंस्टॉलेशन का कार्य तेजी से चल रहा है।