फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Traders elated by decisions of 57th GST Council say harassment and fear will end and trust will grow

कानपुर: 57वीं जीएसटी काउंसिल के फैसलों से गदगद कारोबारी, बोले- खत्म होगा उत्पीड़न और भय, बढ़ेगा विश्वास

Fri, 09 Oct 2026 03:28 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 09 Oct 2026 03:28 PM IST
सार

Kanpur News: दिल्ली में आयोजित 57वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में लिए गए राहतकारी निर्णयों का कानपुर के उद्यमियों और व्यापारिक संगठनों ने पुरजोर स्वागत किया है। अधिकारियों से बिना कोर्ट मंजूरी गिरफ्तारी की शक्ति वापस लेने, 10 हजार तक के छोटे मामलों में नोटिस न जारी करने और आपराधिक मुकदमे की सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ करने से कारोबारियों में विश्वास बढ़ेगा।

विज्ञापन
Kanpur Traders elated by decisions of 57th GST Council say harassment and fear will end and trust will grow
फीटा के महासचिव उमंग अग्रवाल - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में जीएसटी काउंसिल की दिल्ली में हुई बैठक में जीएसटी सुधारों पर लिए गए निर्णयों का शहर के उद्यमियों और व्यापार संगठनों ने स्वागत किया है। कारोबारियों का कहना है कि जीएसटी में सुधार होने से कारोबारी माहौल बनेगा। साथ ही पारदर्शिता बढ़ेगी। छोटे कारोबारियों को नोटिसों से मुक्ति मिल सकेगी। जीएसटी काउंसिल की बैठक में जीएसटी अधिकारियों से गिरफ्तारी की शक्ति वापस लेने या सीमित करने, 10 हजार या इससे कम मौद्रिक सीमा वाले मामलों में नोटिस जारी न किए जाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

इसके अलावा जीएसटी चोरी के आपराधिक मामले शुरू करने की सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये किए जाने का प्रस्ताव किया गया है। फीटा के महासचिव उमंग अग्रवाल और कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र गुलाटी का कहना है कि गिरफ्तारी की शक्ति वापस लेने से विभागों की मनमानी कम होगी। कारोबारी और व्यापारियों का उत्पीड़न खत्म हो सकेगा। सुधारों में अभियोजन का दायरा सीमित करने की बात है ताकि वर्गीकरण, मूल्यांकन और इनपुट टैक्स क्रेडिट से जुड़े सामान्य विवादों में आपराधिक कार्रवाई न हो।

विज्ञापन
Trending Videos





छोटे व्यापारी नोटिस के बंधन से मुक्त होंगे
जीएसटी पंजीकरण आसान करने, रिफंड में तेजी, आईटीसी प्रक्रिया सरल करने तथा कारण बताओ नोटिस और दंड संबंधी प्रावधानों में बदलाव भी प्रस्तावित हैं। इससे भयमुक्त कारोबार करना आसान होगा। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री कृपाशंकर त्रिवेदी ने कहा कि सुधार लागू होने से राजस्व भी बढ़ सकेगा। पिछले साल भी सितंबर में जीएसटी दरों में कमी की गई थी। अब नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इससे बाजार में सकारात्मक माहौल दिखेगा। छोटे व्यापारी नोटिस के बंधन से मुक्त होंगे।

विज्ञापन

ईमानदारी से कारोबार करने वालों के बीच बढ़ेगा भरोस
प्रोविंशियल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल सेठ ने कहा कि 57वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में लिए गए निर्णय उद्योग और व्यापार जगत के लिए काफी सकारात्मक हैं। इससे ईमानदारी से कारोबार करने वाले व्यापारियों और उद्यमियों में काफी विश्वास पैदा होगा।

विज्ञापन

व्यापारियों में भय का माहौल कम होगा
उन्होंने कहा कि कर संबंधी मामलों में गलती और जानबूझकर की गई कर चोरी के बीच स्पष्ट अंतर होना चाहिए, यह निर्णय इसी भावना को मजबूत करता है। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि बिना न्यायालय की मंजूरी के गिरफ्तारी की व्यवस्था को समाप्त करने का प्रस्ताव स्वागत योग्य कदम है। इससे व्यापारियों में भय का माहौल कम होगा और कर प्रशासन में विश्वास मजबूत होगा।

व्यापार के नए अवसर पैदा करेगी
कैट के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव पंकज अरोड़ा ने बताया कि इन फैसलों से छोटे व्यापारियों, एमएसएमई को बड़ी राहत मिलेगी। सामान्य जुर्माने को 25,000 से घटाकर 10,000 किया गया है। पात्र रिफंड दावों के 90 प्रतिशत मामलों को 3 कार्य दिवस में स्वतः प्रोसेस करने का निर्णय सराहनीय है। रिफंड आवेदन की अवधि 15 दिन से घटाकर 10 दिन करना भी स्वागत योग्य है। छोटे विक्रेताओं के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफार्म तक आसान पहुंच व्यापार के नए अवसर पैदा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed