फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Trader was kidnapped in a transaction of Rs 1.46 crore, found from Shahjahanpur in 12 hours

कानपुर: 1.46 करोड़ रुपये के लेनदेन में होलसेलर हुआ था अगवा, 12 घंटे में शाहजहांपुर से ढूंढा

Sat, 23 Jan 2021 08:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 23 Jan 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Trader was kidnapped in a transaction of Rs 1.46 crore, found from Shahjahanpur in 12 hours
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
1.46 करोड़ रुपये के लेनदेन में फैक्टरी मालिक के इशारे पर तीन कर्मचारी कार से पीवीसी पाइप के होलसेलर को बर्रा से अगवा कर शाहजहांपुर ले गए। पत्नी की शिकायत पर सतर्क हुई पुलिस ने सर्विलांस की मदद से होलसेलर को 12 घंटे के भीतर सकुशल ढूंढ निकाला।
विज्ञापन


फैक्टरी मालिक समेत छह कर्मचारियों के खिलाफ अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर तीन कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। बर्रा तीन निवासी होलसेलर पवन तिवारी ने पुलिस को बताया कि बर्रा आठ में उनकी हार्डवेयर की दुकान है। शाहजहांपुर निवासी श्रीराम पॉलीमर्स फैक्टरी के मालिक जितेश गुप्ता को उन्हें 1.46 करोड़ रुपये देने हैं।
विज्ञापन

हाल में उन्होंने जितेश को 30 हजार रुपये देने का वादा किया था, लेकिन नहीं दे सके थे। शुक्रवार शाम कारगिल पेट्रोल पंप के पास फोन पर बात कर रहे थे, तभी एक कार आकर रुकी। उसमें सवार तीन लोगों ने उन्हें जबरन कार में बैठा लिया और रास्ते में मारपीट करते हुए शाहजहांपुर ले गए। इधर परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो उनकी बाइक पेट्रोलपंप के पास मिली। अपहरण की आशंका जताकर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार को ट्रेस किया। सर्विलांस टीम ने लोकेशन मिलने के बाद शनिवार तड़के शाहजहांपुर से ढूंढ लिया। थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि रुपयों के लेनदेन का मामला है। पत्नी सीमा तिवारी की तहरीर पर जितेश गुप्ता, अनिल गुप्ता व पांच अज्ञात के खिलाफ अपहरण में रिपोर्ट दर्ज की है। फैक्टरी के मैनेजर अनिल गुप्ता, अरविंद और सुधीर को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शाहजहांपुर में मंत्री के कार्यालय में रखा गया
पवन तिवारी ने पुलिस को बताया है कि उसे शाहजहांपुर ले जाकर एक मंत्री के कार्यालय में रखा गया। यहां धमकी भी दी कि अपना मकान फैक्टरी मालिक के नाम लिख तो, जब उधारी चुका दो, मकान वापस तुम्हारे नाम कर देंगे। पवन के मुताबिक पुलिस ने उसे कार्यालय के पास से ही बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed