{"_id":"6866a731e8ba7528ac096681","slug":"kanpur-tower-got-crooked-due-to-collapse-of-footpath-in-jajmau-shops-closed-panic-among-people-2025-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: जाजमऊ में फुटपाथ धंसने से टावर हुआ टेढ़ा, दुकानें कराईं बंद, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: जाजमऊ में फुटपाथ धंसने से टावर हुआ टेढ़ा, दुकानें कराईं बंद, लोगों में दहशत
Thu, 03 Jul 2025 09:26 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 03 Jul 2025 09:26 PM IST
सार
Kanpur News: मरम्मत शुरू होने के बाद टॉवर के नीचे की मिट्टी खिसक गई। टावर टेढ़ा होने से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
फुटपाथ धंसने से टेढ़ा हुआ टावर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जाजमऊ थानाक्षेत्र के वीआईपी रोड पर फुटपाथ धंसने से टाॅवर टेढ़ा हो गया। इस पर दहशत में आसपास के दुकानें बंद करा दी गईं। सरैयां चौराहे के निवासी मोहम्मद नईम, गुफ्फार, अकरम आदि ने बताया कि सरैयां चौराहे पर डाॅट नाले के पास करीब छह साल पहले एक मोबाइल कंपनी का टॉवर फुटपाथ पर लगाया गया था। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से लोगों ने काफी विरोध किया था।
20 जून को बारिश होने से सरैयां चौराहे के पास समेत सड़क धंस गई थी। फुटपाथ धंसने के बाद नगर निगम की टीम ने गड्ढा खोदकर काम शुरू कराया। लेकिन गड्ढा खोदे जाने से उसके बगल में स्थित एक मोबाइल कंपनी के टॉवर के नीचे की मिट्टी खिसक गई।
विज्ञापन
20 जून को बारिश होने से सरैयां चौराहे के पास समेत सड़क धंस गई थी। फुटपाथ धंसने के बाद नगर निगम की टीम ने गड्ढा खोदकर काम शुरू कराया। लेकिन गड्ढा खोदे जाने से उसके बगल में स्थित एक मोबाइल कंपनी के टॉवर के नीचे की मिट्टी खिसक गई।
विज्ञापन
धंसी सड़क
- फोटो : अमर उजाला
इधर, गुरुवार को टॉवर टेढ़ा होने से इलाके में दहशत फैल गई। वहीं, पुलिस ने आस-पड़ोस की दुकानें भी बंद करा दी। साथ ही नगर निगम की टीम को बुलाकर टॉवर के अगल-बगल मिट्टी भरवाई। दुकानदार साबिर ने बताया कि उनकी चमड़े की दुकान समेत पांच दुकानों को पुलिस ने बंद करा दिया है।
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि नगर निगम कर्मियों को बुलाकर टॉवर के नीचे मिट्टी को भरवा दिया गया है, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।