फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Towel left inside womans abdomen during surgery discovery made during a follow up operation

कानपुर: ऑपरेशन कर महिला के पेट में छोड़ दिया तौलिया, दोबारा सर्जरी में हुआ खुलासा, सीएमओ ने बैठाई जांच कमेटी

Fri, 16 Oct 2026 10:09 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 16 Oct 2026 10:09 AM IST
सार

Kanpur News: कल्याणपुर स्थित एक अस्पताल में ऑपरेशन के वक्त महिला के पेट में तौलिया ही छोड़ दिया गया था। करीब चार महीने बाद जब पीड़िता को गंभीर दर्द और मवाद की समस्या हुई, तो अकबरपुर में हुए दोबारा ऑपरेशन के दौरान उसके पेट से तौलिया निकाला गया।

विज्ञापन
Kanpur Towel left inside womans abdomen during surgery discovery made during a follow up operation
सांकेतिक - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में कल्याणपुर स्थित एक हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में सर्जरी के दौरान एक महिला के पेट में तौलिया छोड़ दिए जाने का मामला सामने आया है। दोबारा ऑपरेशन पर तौलिया निकलने पर पीड़िता के पति ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल और कल्याणपुर थाने में शिकायत की है।

विज्ञापन

वहीं, मामले में सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने भी तीन डॉक्टरों की जांच कमेटी बनाकर जांच के निर्देश दिए हैं। कानपुर देहात निवासी मजदूर वीरेंद्र कुमार के मुताबिक, करीब चार महीने पहले 24 वर्षीय पत्नी सोनी को पेट में तेज दर्द हुआ। उसे मकसूदाबाद स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने बच्चेदानी की ट्यूब फटने और पेट में खून जमा होने की बात बताई थी।

विज्ञापन
Trending Videos

दोबारा ऑपरेशन के दौरान पेट के अंदर तौलिया फंसा मिला
डॉक्टर ने ऑपरेशन की सलाह दी। वीरेंद्र का आरोप है कि डॉक्टर ने दूसरे हॉस्पिटल के ओटी में ऑपरेशन किया। उससे करीब डेढ़ लाख रुपये भी ले लिए। लगभग चार महीने बाद सोनी के पेट में तेज दर्द और ऑपरेशन के घाव से मवाद निकलने पर अकबरपुर के एक अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां दोबारा ऑपरेशन के दौरान पेट के अंदर तौलिया फंसा मिला। अभी सोनी अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed