फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Toilet latch of Farrukhabad Express train jammed, woman remained locked for an hour

Kanpur: फर्रुखाबाद एक्सप्रेस ट्रेन के शौचालय की कुंडी हुई जाम, एक घंटे बंद रही महिला

Sat, 10 Aug 2024 09:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 10 Aug 2024 09:08 PM IST
सार

फर्रुखाबाद एक्सप्रेस ट्रेन में उस समय हड़कंप मच गया जब शौचालय के अंदर से एक महिला के शोर मचाने और दरवाजा पीटने की आवाज आने लगी। शौचालय की कुंडी जाम होने से महिला एक घंटे बंद रही।

विज्ञापन
Kanpur: Toilet latch of Farrukhabad Express train jammed, woman remained locked for an hour
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फर्रुखाबाद पैसेंजर के दिव्यांग कोच के शौचालय की कुंडी जाम हो जाने से महिला शौचालय के अंदर फंस गई। सेंट्रल पर शोर मचाने और दरवाजा पीटने के बाद रेलवे के अधिकारी पहुंचे और महिला को बाहर निकाला। इस दौरान करीब एक घंटे तक शौचालय में महिला बंद रही। महिला को चौरी चौरा एक्सप्रेस से वाराणसी के लिए जाना था। सेंट्रल स्टेशन से यही ट्रेन शाम 4:20 बजे खजुराहो के लिए जाती है।

विज्ञापन


फतेहगढ़ निवासी सुनीता फर्रुखाबाद पैसेंजर के दिव्यांगजन कोच में यात्रा कर रहीं थी। उन्हें अनवरगंज स्टेशन से चौरी चौरा एक्सप्रेस से वाराणसी जाना था। वह रावतपुर स्टेशन आने से पहले ट्रेन के शौचालय में गईं। इस दौरान शौचालय की कुंडी जाम हो गई। उन्होंने काफी प्रयास किया, लेकिन खुल नहीं पाई। इस दौरान ट्रेन रावतपुर, अनवरगंज स्टेशन से होते हुए सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर करीब दो बजे पहुंच गई। यहां पर पूरी ट्रेन खाली हो गई। इसके बाद भी कुंडी नहीं खुली तो महिला ने दरवाजा पीटना और शोर मचाना शुरू किया।

विज्ञापन

इस बोगी के बगल में ही गार्ड का डिब्बा लगा था। गार्ड ने शोर सुना तो वह मौके पर पहुंचा और वॉकी टॉकी के माध्यम से रेलवे अधिकारियों की जानकारी दी। इसके बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बाहर से ही किसी तरह लोहे के औजार से कुंडी खोली गई। इसके बाद महिला को करीब 2:30 बजे बाहर निकाला जा सका। स्टेशन अधीक्षक अवधेश द्विवेदी ने बताया कि महिला पूरी तरह स्वस्थ है। उनको चौरी चौरा एक्सप्रेस से वाराणसी जाना था। रेलवे स्टाफ ने उन्हें चौरी चौरा के प्लेटफार्म तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed