फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Today is deadline to apply for free training at ITI here is  application process and required documents

Kanpur: आईटीआई में निशुल्क प्रशिक्षण के आवेदन की अंतिम तिथि आज, ये है आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज

Tue, 31 Mar 2026 12:48 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 31 Mar 2026 12:48 PM IST
सार

Kanpur News: उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत कानपुर के छह आईटीआई संस्थानों में निशुल्क शॉर्ट-टर्म कोर्स के लिए 31 मार्च तक (आज) आवेदन किए जा सकते हैं। इसमें महिलाओं और दिव्यांगों के लिए विशेष आरक्षण की व्यवस्था है।

विज्ञापन
Kanpur Today is deadline to apply for free training at ITI here is  application process and required documents
राजकीय पॉलिटेक्निक, कानपुर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत जनपद के छह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में अल्पकालीन निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च है। कौशल विकास मिशन के प्रबंधक संदीप कुमार के अनुसार इन कोर्सों की अवधि तीन से चार माह है। प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को निशुल्क यूनिफॉर्म, स्टडी मैटेरियल दिया जाएगा।

विज्ञापन

प्रवेश के लिए न्यूनतम योग्यता हाईस्कूल जबकि कुछ कोर्स में कक्षा आठ है। आयु 18 से 35 वर्ष निर्धारित है। पांच प्रतिशत सीटें दिव्यांगों व 33 प्रतिशत महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित हैं। आवेदन के लिए अभ्यर्थी शैक्षिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड व अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित आईटीआई या पांडुनगर स्थित कौशल विकास कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन

प्रमुख कोर्स व सीटें

  • पांडुनगर आईटीआई: ऑटोमोटिव (70), कंस्ट्रक्शन (25), मैन्युफैक्चरिंग (25)।
  • घाटमपुर आईटीआई: ऑटोमोटिव (100) ।
  • महिला आईटीआई: ब्यूटी एंड वेलनेस (25), आईटी (25)।
  • बिल्हौर आईटीआई: इलेक्ट्रॉनिक्स (25), अपैरल (25)।
  • लाल बंगला आईटीआई: अपैरल (25), पावर (25)।
  • कल्यानपुर आईटीआई: अपैरल (25), कंस्ट्रक्शन (25)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed