{"_id":"630a210321d2db09970c974e","slug":"kanpur-to-host-state-youth-festival-for-the-first-time-programs-will-be-held-from-29-to-31-august","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: राज्य युवा उत्सव की पहली बार मेजबानी करेगा कानपुर, 29 से 31 अगस्त तक होंगे कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: राज्य युवा उत्सव की पहली बार मेजबानी करेगा कानपुर, 29 से 31 अगस्त तक होंगे कार्यक्रम
Sat, 27 Aug 2022 11:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:02 PM IST
सार
युवा कल्याण विभाग की ओर से 29 से 31 अगस्त तक राज्य युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पहली बार कानपुर उत्सव की मेजबानी करेगा, जिसमें आजादी के अमृत महोत्सव की थीम पर कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
युवा उत्सव (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के संयोजन से जिले में पहली बार राज्य युवा उत्सव का आयोजन 29 से 31 अगस्त के बीच हो रहा है। इसमें प्रदेश भर के अलग-अलग मंडलों के 450 कलाकारों को मंच मिलेगा, जो अलग-अलग विधा में अपना हुनर दिखाएंगे।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सुधीर कुमार ने बताया कि तैयारी पूरी की जा चुकी है। कार्यक्रम चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी में होंगे। उन्होंने बताया कि राज्य युवा उत्सव की मेजबानी इस बार शहर को मिली है।
विज्ञापन
इसमें आजादी के अमृत महोत्सव की थीम पर कार्यक्रम होंगे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से जुड़ी यादों की भी प्रस्तुति दी जाएगी। कानपुर, आगरा, बरेली, गोरखपुर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज व वाराणसी समेत अन्य मंडलों के प्रतिभागी आएंगे।
विज्ञापन
इस तरह होंगे कार्यक्रम
- 29 अगस्त : लोकनृत्य, कथक, लोकगीत, क्लासिकल वोकल (हिंदुस्तानी), क्लासिकल वोकल (कर्नाटक), तबला व बांसुरी वादन।
- 30 अगस्त : भरतनाट्यम, ओडिशी, मणिपुरी, कुचिपुड़ी, एकांकी, सितार, गिटार, वीणा, हारमोनियम लाइट, मृदंगम
- 31 अगस्त : समापन समारोह में प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। 21 जजों की टीम प्रतिभागियों का चयन करेगी।