{"_id":"5846577a4f1c1bfd64448327","slug":"kanpur-to-delhi-flight-cancel","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना सोचे-समझे कानपुर-नई दिल्ली फ्लाइट शुरू करने की घोषणा धड़ाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना सोचे-समझे कानपुर-नई दिल्ली फ्लाइट शुरू करने की घोषणा धड़ाम
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 06 Dec 2016 11:45 AM IST
विज्ञापन
कोहरे के कारण टला फ्लाइट संचालन, रनवे पर पर्याप्त विजिबिलिटी नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना सोचे-समझे 10 दिसंबर से कानपुर-नई दिल्ली फ्लाइट शुरू करने की घोषणा औंधे मुंह धड़ाम हो गई। दिसंबर में घने कोहरे की बात अफसरों के दिमाग में नहीं आई और ऐन मौके पर सोमवार को फ्लाइट शुरू करने की योजना निरस्त कर दी गई। बताया गया कि कोहरे के कारण 10 से फ्लाइट शुरू नहीं हो पाएगी। चकेरी एयरपोर्ट के रनवे पर पर्याप्त विजिबिलिटी (दृश्यता) नहीं मिल सकी। अब फ्लाइट संचालन की नई डेट का एलान जल्द किया जाएगा। जिन्होंने इस फ्लाइट में टिकट बुक कराया था उन्हें लखनऊ शिफ्ट कर दिया जाएगा।
नई दिल्ली से कानपुर के बीच 10 दिसंबर से प्रस्तावित फ्लाइट का टाइम चार्ट और बुकिंग का विकल्प भी आ गया था। किराया तय कर दिया गया। इसी सिलसिले में एलाइंस एयर के सीईओ सीएस सुब्बैया और डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन (डीजीसीए) की टीमें सोमवार को कानपुर आईं। इन टीमों ने चकेरी एयरपोर्ट (अहिरवां) का निरीक्षण किया। टेक्निकल टीम ने पाया कि एयरपोर्ट के रनवे पर कोहरे के कारण 2500 मीटर की विजिबिलिटी मिल रही है। यह मानक से 500 मीटर कम है। नियमानुसार विजिबिलिटी 3000 मीटर की होनी चाहिए। इसी वजह से फ्लाइट संचालन को आगे बढ़ाने का फैसला हुआ। डीजीसीए ने चकेरी एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) और रनवे की गोपनीय रेकी भी की। इसकी टेक्निकल रिपोर्ट मंगलवार को नई दिल्ली में डीजीसीए को दी जाएगी, फिर फ्लाइट संचालन की नई डेट आएगी। टेक्निकल टीम ने एयरपोर्ट के सिविल लाउंज की गुणवत्ता, सुविधा-संसाधनों पर सवाल उठाए हैं। टीम ने कहा कि एयरपोर्ट पर बैठने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। एयरपोर्ट भवन का रंग-रोगन भी कराया जाना है। एयर इंडिया के सीनियर मैनेजर कारपोरेट कम्युनिकेशन प्रवीन भटनागर ने कहा कि उड़ान की नई डेट जल्द आएगी। एयर इंडिया के सीनियर मैनेजर कारपोरेट कम्युनिकेशन प्रवीन भटनागर ने बताया कि कानपुर से नई दिल्ली के बीच फ्लाइट की शुरुआत जल्द होगी। तकनीकी कारणों से 10 दिसंबर को प्रस्तावित उड़ान को फिलहाल आगे बढ़ाया जा रहा है। डीजीसीए की टेक्निकल रिपोर्ट मिलने के बाद नई डेट दी जाएगी।
12 शहरवासियों ने बुक कराए थे टिकट
कानपुर से नई दिल्ली के बीच 10 दिसंबर से चलने वाली 72 सीटर फ्लाइट के टिकट बुकिंग की सुविधा गत शुक्रवार को उपलब्ध कराई गई थी। अब तक 12 शहरवासियों ने कानपुर से दिल्ली जाने का टिकट बुक कराया है। अब सबको वाया अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली भेजा जाएगा। टिकट निरस्त कराने की सुविधा नहीं दी गई है।