फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: To completely stop the survey and raid, traders took out a march and burnt the effigy of GST

Kanpur: सर्वे और छापों को पूर्ण रूप से बंद करने के लिए व्यापारियों ने पदयात्रा निकाल जीएसटी का फूंका पुतला

Tue, 13 Dec 2022 07:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 13 Dec 2022 07:34 PM IST
सार

व्यापारियों ने कहा कि एसजीएसटी विभाग की 265 टीमें सर्वे-छापे मार रही हैं। सरकार ने मौखिक तौर पर सर्वे-छापे न करने की बात कही है। सरकार लिखित में दे और इन पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जाए।

विज्ञापन
Kanpur: To completely stop the survey and raid, traders took out a march and burnt the effigy of GST
व्यापारियों ने फूंका जीएसटी का पुतला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में जीएसटी सर्वे और छापों को पूर्ण रूप से बंद करने के लिए व्यापारी संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने बाजार से पदयात्रा निकाली। मूलगंज चौराहे पर जीएसटी सर्वे और छापे का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। व्यापारियों ने सर्वे के मामले वापस लेने की मांग उठाई। मोर्चा के सुरेंद्र सनेजा, पवन गुप्ता, अभिमन्यु गुप्ता, अतुल द्विवेदी, उमंग अग्रवाल, महेश मेघानी, सुबोध चोपड़ा, कपिल सब्बरवाल, अनूप तिवारी, कमल उत्तम, मनोज शुक्ला, संजय टंडन की अगुवाई में व्यापारी लाटूश रोड में एकत्र हुए।

विज्ञापन

विज्ञापन


छापे-सर्वे बंद करो, व्यापारियों का उत्पीड़न बंद करो के नारे लगाते हुए मूलगंज चौराहा पहुंचे। व्यापारियों ने कहा कि एसजीएसटी विभाग की 265 टीमें सर्वे-छापे मार रही रही हैं। सरकार ने मौखिक तौर पर सर्वे-छापे न करने की बात कही है। सरकार लिखित में दे और इन पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जाए। कहा कि यदि कोई व्यापारी गड़बड़ी कर रहा है तो नोटिस भेजा जाए। इस मौके पर शैल शुक्ल, मनोज तिवारी, आयुष द्विवेदी, आशू शर्मा, असद इमरान, दिलीप सिंह, अन्नू शुक्ल, विपिन गुप्ता, जसवीर दीवान, राहुल साहू, नवीन शर्मा, अनिल अग्रवाल, अनुज शुक्ला, शैलेंद्र जैन, रामजी गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खून से पत्र लिखकर सीएम को भेजा
उत्तर प्रदेश कल्याणकारी व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संदीप पांडेय की अगुवाई में व्यापारियों ने खून से पत्र लिखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा। इसमें जीएसटी का उत्पीड़न खत्म करने की मांग की गई। कहा कि बाजार में एक साथ छह, सात गाड़ियां आने पर व्यापारी दुकान बंद कर देते हैं। इससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। जल्द ही बाजारों में पोस्टकार्ड अभियान चलाया जाएगा और पांच हजार पोस्टकार्ड मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed