फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Tired of illness, woman and youth committed suicide by consuming drugs

Kanpur: बीमारी से ऊबकर महिला और युवक ने नशेबाजी में दी जान, पुलिस ने कराया पोस्मॉर्टम

Thu, 24 Apr 2025 08:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 24 Apr 2025 08:04 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Tired of illness, woman and youth committed suicide by consuming drugs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बर्रा थानाक्षेत्र में महिला ने बीमारी और जूही में नशेबाजी में युवक ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। इसके बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बर्रा एक के हेमंत विहार निवासी प्राइवेट कर्मी रामेंद्र की पत्नी रशिम शुक्ला (38) करीब सात वर्ष से बीमार चल रही थीं। बीमारी के कारण वह धीरे-धीरे अवसाद में चली गईं। पति के अनुसार वह तीन दिन पहले ही डॉक्टर को दिखाने गए थे, जहां डॉक्टर ने दवा देकर आराम करने की सलाह दी थी। बुधवार रात पति, बेटा कान्हा, और शिवा खाना खाकर सो गए।

विज्ञापन


गुरुवार सुबह देखा तो दूसरा कमरा अंदर से बंद था। काफी खटकाने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर रश्मि का शव फंदे पर लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। बर्रा थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


वहीं, जूही थानाक्षेत्र के जूही गढ़ा निवासी विजय कुमार सविता (35) ने फंदे पर लटककर जान दे दी। मामा शिवकुमार ने बताया कि बहन मु्न्नी देवी घरों में चौका बर्तन करती है। विजय केवल नशेबाजी में रुपये बर्बाद कर रहा था। बताया कि बहन से रुपये मांगकर परेशान करता था। बुधवार रात भी उसने रुपये मांगे तो बहन ने डांटकर रुपये देने से मना कर दिया। भांजे ने घर के अंदर बरगद के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची जूही पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed