{"_id":"6a8004f14cee16218a006f56","slug":"kanpur-tiranga-yatra-taken-out-along-rajdhani-marg-slogans-of-patriotism-rang-midst-shower-of-flower-petals-2026-08-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: राजधानी मार्ग से निकली तिरंगा यात्रा, पुष्पवर्षा के साथ गूंजे राष्ट्रप्रेम के नारे, कई जगह ध्वजारोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: राजधानी मार्ग से निकली तिरंगा यात्रा, पुष्पवर्षा के साथ गूंजे राष्ट्रप्रेम के नारे, कई जगह ध्वजारोहण
Sat, 15 Aug 2026 11:49 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 15 Aug 2026 11:49 AM IST
सार
ShuklaGanj Tiranga Yatra: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को शुक्लागंज के राजधानी मार्ग पर एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान जगह-जगह फूलों की वर्षा की गई और शहर के विभिन्न स्कूलों, कोतवाली तथा नगर पालिका कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन
शुक्लागंज में स्वतंत्रता दिवस पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शुक्लागंज में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को नगर की राजधानी मार्ग से तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें मौजूद रहे युवाओं द्वारा फूलों की वर्षा भी की गई नगर के सभी संभ्रांत नागरिक तिरंगा यात्रा में शामिल रहे। इस दौरान राजधानी मार्ग पर जाम ना लगे इसके लिए साथ में पुलिस चलती रही।
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा नेहरू नगर मोड़ से राजधानी मार्ग सब्जी मंडी से पोनी तिराहा होकर वापस नेहरू नगर पहुंची। शुक्लागंज वेलफेयर सोसाइटी के विनय गुप्ता, अजय बाजपेई ने बताया कि हर साल इसी तरह से तिरंगा यात्रा निकाली जाती है। उधर नगर के कई स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर भी ध्वजारोहण किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
ये लोग रहे मौजूद
कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह और नगर पालिका में नगर पालिका अध्यक्ष कौमुदी पांडेय द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि संदीप पांडेय, अधिशासी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार, अनूप शुक्ला, प्रवीण कुमार, रविंद्र कुमार समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।