फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Timber Scam Trees Felled by Storm Valuable Timber Vanishes from Dump Suspicions of Multi Lakh Scam

Kanpur Timber Scam: आंधी में गिरे पेड़ों का 'खेल'; डंप से गायब हुई कीमती लकड़ियां, लाखों के घोटाले की आशंका

Tue, 05 May 2026 11:02 AM IST
Himanshu Awasthi मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर
मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 05 May 2026 11:02 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में आंधी से गिरे 600 पेड़ों में से कीमती शीशम, नीम और आम की लकड़ियां नगर निगम के डंप से गायब मिली हैं। लाखों के इस घोटाले की जांच के लिए नगर आयुक्त ने समिति गठित करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Kanpur Timber Scam Trees Felled by Storm Valuable Timber Vanishes from Dump Suspicions of Multi Lakh Scam
नगर निगम उद्यान विभाग में पड़ी पीपल और बरगद की लकड़ियां - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में एक माह पहले आई आंधी के दौरान गिरे कीमती पेड़ों की लकड़ियां बेचकर लाखों रुपये के घोटाले का मामला सामने आया है। नगर निगम के उद्यान विभाग के डंप से शीशम, आम और नीम जैसी बहुमूल्य लकड़ियां हैं, जबकि पीपल और बरगद की डालें रखी हैं। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने मामले की जांच के लिए एक समिति गठित करने की बात कही है।

विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार चार अप्रैल को आई आंधी में शहर के कई मोहल्लों में 600 से अधिक पेड़ और 270 बिजली के पोल गिरे थे। महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने टूटे पेड़ों को जल्द उठवाकर उद्यान विभाग के डंप में सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे। उद्यान विभाग के प्रभारी दिवाकर भास्कर ने ठेकेदारों के माध्यम से करीब 22 गैंग लगाकर पेड़ों की डालों को डंप में ले जाने के लिए गाड़ियां भी लगाईं।

विज्ञापन

बहुमूल्य वृक्षों की लकड़ियां डंप में नहीं आईं
नगर निगम अधिकारियों ने गिरे पेड़ों में शीशम, आम और नीम जैसी कीमती लकड़ियों की पहचान की थी। अमर उजाला की टीम ने सोमवार को नगर निगम उद्यान विभाग के डंप में पीपल और बरगद के करीब सौ पेड़ों की डालें ही रखी मिलीं। सूत्रों के अनुसार, आंधी में गिरे शीशम, नीम और आम के बहुमूल्य वृक्षों की लकड़ियां डंप में नहीं आईं। आशंका है कि इन पेड़ों के लट्ठे ट्री कटर मशीन से कटवाकर सीधे आरा मशीनों में भेजे गए।

Kanpur Timber Scam Trees Felled by Storm Valuable Timber Vanishes from Dump Suspicions of Multi Lakh Scam
नगर निगम उद्यान विभाग में पड़ी लकड़ियां - फोटो : amar ujala

मैंने आंधी में गिरे सभी पेड़ों की डालें उद्यान विभाग के डंप में रखने के निर्देश दिए थे। इसे देखूंगी। यदि ऐसा नहीं हुआ है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। 
-प्रमिला पांडेय, महापौर

 

आंधी में गिरे कीमती पेडों की लकड़ियां गायब करना या बेचना गंभीर मामला है। कमेटी गठित कर इसकी जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।  -अर्पित उपाध्याय, नगर आयुक्त

विज्ञापन

लकड़ी के दाम

लकडी का प्रकार                  दाम
सीसम (पक्का)         2000-2500 रुपये प्रति क्विंटल
सीसम (कच्चा)         1000 रुपये प्रति क्विंटल
आम                       800 प्रति क्विंटल
नीम                       800 प्रति क्विंटल
जलौनी                    200-250 रुपये प्रति क्विंटल
 नोट: यह जानकारी टिंबर उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष व भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष कुंदन शर्मा ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed