Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Tight security arrangements in Shuklaganj for Chhath 1500 meter long barricading set up in the Ganga

कानपुर: छठ पर शुक्लागंज में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, गंगा में 1500 मीटर लंबी बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल तैनात

Sat, 14 Nov 2026 09:52 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 14 Nov 2026 09:52 AM IST
सार

Kanpur News: शुक्लागंज में छठ पर्व को लेकर नगर पालिका और पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करते हुए गंगा नदी में बैरिकेडिंग की लंबाई 800 मीटर से बढ़ाकर 1500 मीटर कर दी गई है, साथ ही रूट डायवर्जन और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
Kanpur Tight security arrangements in Shuklaganj for Chhath 1500 meter long barricading set up in the Ganga
सुरक्षा के लिए 1500 मीटर लंबी बैरिकेडिंग कराई - फोटो : amar ujala

विस्तार

शुक्लागंज में छठ पर्व को लेकर नगर पालिका गंगाघाट ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा को देखते हुए शुक्रवार को गंगा नदी में बैरिकेडिंग की लंबाई 800 मीटर से बढ़ाकर 1500 मीटर की गई। कोतवाली पुलिस ने रिजर्व पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल मांगा है, जिसमें डेढ़ सेक्शन पीएसी भी मांगी गई है। घाट मार्गों पर जाम न लगे और अतिक्रमण न हो।

विज्ञापन

इसके लिए मिश्रा कॉलोनी छोर से सिर्फ दो पहिया वाहन ही जा सकेंगे। बालू घाट, आनंद घाट, मुक्ता घाट, पक्का, शिव बाबा घाट, नमामि गंगे घाट तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे घाट के पाट पर नगर पालिका ईओ राजेश कुमार के निर्देश पर नदी की गहराई वाले भाग में बैरिकेडिंग कराई गई है। ताकि लोग सुरक्षा घेेरे में गंगा स्नान के दौरान रहे। इसके अलावा समतलीकरण का कार्य शुक्रवार को जेसीबी से कराया गया।

विज्ञापन
Trending Videos





जल पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर होंगी
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि रिजर्व पुलिस लाइन से अतिरिक्त फोर्स मांगी गई है। जल पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर होगी। नवीन गंगापुल मो ड़ से मिश्रा कॉलोनी की ओर जाने वाले मार्ग पर रविवार शाम तीन से छह बजे और सोमवार सुबह छह से दस बजे के बीच बैरिकेडिंग लगाई जाएगी, ताकि सिर्फ छोटे दोपहिया वाहन जा सके अन्य वाहनों के जाने पर रोक रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed