{"_id":"6aaed5b205163d88e605d35b","slug":"kanpur-thugs-repeatedly-beat-a-young-man-while-pulling-his-hair-at-motijheel-crossing-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: मोतीझील चौराहे पर युवक को बाल खींचकर पीटते रहे दबंग, थाने से चंद कदम दूर हुई घटना, पुलिस नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: मोतीझील चौराहे पर युवक को बाल खींचकर पीटते रहे दबंग, थाने से चंद कदम दूर हुई घटना, पुलिस नदारद
Sun, 20 Sep 2026 12:04 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:04 AM IST
सार
चार-पांच युवकों ने युवक को गिराकर बेरहमी से पीटा। सड़क पर खड़ी कार से जाम लग गया। मामले का वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन
युवक को पीटते दबंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के पॉश मोतीझील चौराहे पर दबंगई का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने पुलिस की गश्त और त्वरित कार्रवाई के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्वरूप नगर थाने से चंद कदम की दूरी पर मोतीझील चौराहे पर शनिवार देर रात चार-पांच युवक एक युवक को बीच सड़क गिराकर पीटते रहे। कोई उसके बाल नोच रहा था तो कोई लात-घूंसों से हमला कर रहा था।
विज्ञापन
सड़क पर कार खड़ी रही, भीड़ तमाशबीन बनी रही और मारपीट के चलते यातायात भी प्रभावित होता रहा, लेकिन मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। होटल रॉयल क्लिफ के सामने वाहन निकालने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई थी। बात बढ़ते ही युवकों ने एक युवक को घेर लिया और उसे सड़क पर गिराकर पीटना शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में युवक को कई लोग घेरे दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
मारपीट के दौरान युवक बचने की कोशिश करता रहा, लेकिन हमलावर उसे लगातार पीटते रहे। बाद में आरोपी धमकाते हुए वहां से चले गए। किसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, लेकिन मौके पर पुलिस की मौजूदगी नहीं दिखी। हालांकि, वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। स्वरूपनगर इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है।
विज्ञापन