फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Three thieves arrested, goods worth 20 lakhs recovered

कानपुर: बंद मकान को निशाना बनाने वाले तीन गिरफ्तार, 20 लाख का माल बरामद

Sun, 24 Apr 2022 09:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 24 Apr 2022 09:34 PM IST
सार

एसीपी कल्याणपुर ने बताया कि मंगल गिरोह का सरगना है। वह मुंबई में जोगेश्वरी में हुई एक बड़ी चोरी में जेल भी जा चुका है। वह अलग-अलग शहरों में घूम-घूमकर ऐसी वारदात करता है।

विज्ञापन
Kanpur: Three thieves arrested, goods worth 20 lakhs recovered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में केशवपुरम में रिटायर्ड ओएफसी कर्मी के घर हुई 20 लाख की चोरी का रविवार को खुलासा कर पुलिस ने तीन आरोपियों को जेल भेजा है। पुलिस ने शत प्रतिशत बरामदगी भी कर ली है। आरोपियों ने तीन दिन तक इलाके में रेकी की थी। जब उन्होंने ओएफसी कर्मी के मकान में ताला लटका देखा तो उसे अपना निशाना बनाया।
विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि रिटायर्ड ओएफसी कर्मी उमाशंकर यादव केशवपुरम में रहते हैं। 16 अप्रैल को एक शादी में लखनऊ गए थे। इसी रात को चोरों ने घर में घुसकर करीब दो लाख की नकदी व 18 लाख के जेवरात पार कर दिए थे। एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला की टीम ने जौनपुर के सरपतहा थाना क्षेत्र के रहने वाले मंगल सिंह, मंजीत चौहान और सार्थक निषाद को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पार्क में बैठकर बांट रहे थे चोरी का माल 
एसीपी कल्याणपुर ने बताया कि मंगल गिरोह का सरगना है। वह मुंबई में जोगेश्वरी में हुई एक बड़ी चोरी में जेल भी जा चुका है। वह अलग-अलग शहरों में घूम-घूमकर ऐसी वारदात करता है। इसी वजह से वह कानपुर आया था। केशवपुरम में जब उसने उमाशंकर का घर बंद देखा तो उसे निशाना बनाया। इसके बाद मंगल शहर छोड़कर चला गया था। मगर दूसरे साथी पार्क में बैठकर माल का बंटवारा कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया था। उनसे मिली जानकारी के आधार पर मंगल को शनिवार को पकड़ा था। वह दोबारा कानपुर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed