Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Three pharmaceutical firms applied for license surrender saying cost and competition were too high

Kanpur: तीन दवा फर्मों ने किया लाइसेंस समर्पण के लिए आवेदन, बोले- लागत और प्रतिस्पर्धा भारी, कही ये बात

Sun, 19 Oct 2025 12:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 19 Oct 2025 12:05 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में बाहरी कंपनियों की सस्ती दवाओं और ड्रग एंड कॉस्मेटिक्स अधिनियम के कड़े नियमों के कारण तीन दवा फर्मों ने अपना लाइसेंस समर्पण करने के लिए आवेदन किया है। कुछ फर्मों ने एलोपैथ छोड़कर आयुर्वेद सिरप बनाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Kanpur Three pharmaceutical firms applied for license surrender saying cost and competition were too high
नकली दवा बनाने वाली श्री लक्ष्मी फार्मा के सामने खड़ी ड्रग विभाग की टीम - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर शहर में कफ सिरप व टैबलेट बनाने वाली तीन दवा फर्मों ने लाइसेंस समर्पण के लिए आवेदन किया है। इसका कारण बाहरी कंपनियों की दवाओं के दाम कम होना और फर्मों के लिए कड़े नियम भी हैं। थोक दवा व्यापारियों का कहना है कि जन औषधि केंद्रों में भी दवाएं सस्ती मिलती हैं और इतनी कम लागत में दवाओं को बनाना उद्यमियों के लिए मुश्किल पड़ रहा है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ड्रग एंड कॉस्मेटिक्स अधिनियम के कड़े नियमों के चलते कंपनियां ऐसा कर रही हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

Kanpur Three pharmaceutical firms applied for license surrender saying cost and competition were too high
इस तरह से पैक होकर बिक रहीं थी नकली दवाएं - फोटो : अमर उजाला

बीते दिनों राजस्थान और मध्य प्रदेश में कफ सिरप पीने से हुई बच्चों की मौत के बाद शहर में ड्रग विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर के अलावा दवा बनाने वाली फर्मों की जांच की। जांच के दौरान काफी कमियां पाई गई हैं तो कुछ की खरीद बिक्री पर भी रोक लगा दी गई। इतना ही नहीं कुछ कंपनियों ने एलोपैथिक दवा बनाना छोड़कर आयुर्वेद सिरप बनाना शुरू कर दिया है। दादानगर, लखनपुर में संचालित तीन फर्मों सिनिकेम, टेक्नोफाॅर्मा व एक अन्य कंपनी ने लाइसेंस समर्पण के लिए आवेदन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur Three pharmaceutical firms applied for license surrender saying cost and competition were too high
जांच करते ड्रग इंस्पेक्टर ओमपाल व रेखा सचान - फोटो : अमर उजाला

उद्यमियों को दवाओं की लागत भी काफी आती है
आठ अक्तूबर को दादानगर की सिनिकेम लैबोरेट्रीज फर्म में जहरीले कफ सिरप के शक में छापा मारा गया था तो यहां सिरप बनते नहीं मिले थे। फैक्टरी मालिकों नरेंद्र कुमार गुप्ता और यश गुप्ता ने बताया कि फर्म में सिरप बनना बंद हो गए हैं और अब आयुर्वेद सिरप बनाने लगे हैं। एलोपैथ में नियम काफी कड़े हैं, छोटी इकाइयों के लिए इतना निवेश मुश्किल है। इससे अच्छा है कि इकाई बंद ही कर दी जाए। दवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र सैनी ने बताया कि दूसरे राज्यों में दवा बनाने वाली फर्मों व कंपनियों को सब्सिडी मिलती है और इसके चलते वे दवाओं की कीमत भी कम रखते हैं। यहां सब्सिडी नहीं मिलती है और उद्यमियों को दवाओं की लागत भी काफी आती है, जिससे दवाएं महंगी हो जाती हैं। इससे परेशान फर्में ऐसा कर रही हैं।

विज्ञापन

Kanpur Three pharmaceutical firms applied for license surrender saying cost and competition were too high
ड्रग्स विभाग का छापा - फोटो : अमर उजाला

इन कारणों से फर्मे कर रहीं आवेदन
फर्म संचालकों का कहना है कि हरिद्वार, हिमांचल प्रदेश और हरियाणा में सिरप बनाने वाली बड़ी कंपनियां हैं। उनका टर्नओवर अधिक है। उपकरण भी बड़े लगे हैं। ऐसे में उनकी लागत कम पड़ती है। कच्चा माल भी सस्ते दर पर आसानी से मिल जाता है जिससे वे कम दामों में दवाएं बेचती हैं। अधिकतर डॉक्टर उनसे सीधे संपर्क कर लेते हैं। ड्रग एंड कॉस्मेटिक्स अधिनियम के शेड्यूल एम के अनुसार फर्म में उपकरण, रखरखाव, जगह आदि में अच्छा खासा निवेश करना पड़ रहा है। इसके चलते छोटी फर्में इसे बंद कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed