फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Three people including two real brothers arrested for robbing passengers in an auto rickshaw

Kanpur: ऑटो में बैठाकर लूट करने वाले दो सगे भाइयों समेत तीन गिरफ्तार, दो मोबाइल और ऑटो बरामद…पूछताछ जारी

Wed, 07 Jan 2026 03:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 07 Jan 2026 03:34 PM IST
सार

Kanpur News: चकेरी पुलिस ने ऑटो में बैठाकर लूट करने वाले दो सगे भाइयों समेत तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो मोबाइल और ऑटो बरामद हुआ है; तीनों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Kanpur Three people including two real brothers arrested for robbing passengers in an auto rickshaw
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में चकेरी पुलिस ने घूम-घूम कर ऑटो में बैठा करा बाइक से लूट करने वाले दो सगे भाई समेत तीन शातिरों को गिरफ्तार कर लिया। शातिरों के पास से लूट का माल बरामद हुआ है। पुलिस में तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। कांशीराम फेस सेकंड सजारी निवासी प्रेम कुमार बीते एक जनवरी को रामादेवी चौराहे से अपने घर जाने के लिए ऑटो ई-रिक्शा में बैठे थे।

विज्ञापन

तभी मंगला विहार पुलिया के पास ऑटो चालक और उसके दो साथियों ने मोबाइल और पैसे छीनकर उनको उतार कर भाग निकले थे। ऐसे ही संजीव नगर प्रथम निवासी सर्वेश कुमार वर्मा उन्नाव में टैक्स कलेक्टर के पद पर कार्यरत है। वह 29 नवंबर को रामादेवी चौराहे से संजीव नगर घर जाने के लिए ऑटो में बैठे थे। तभी एचएएल टाउनशिप के पास ड्राइवर और उसके दो साथियों ने मोबाइल और पैसे पर लूट लिया था।

विज्ञापन

पुलिस ने तीन शातिरों को गिरफ्तार कर लिया
ऐसे ही कोचिंग पढ़कर लौट रही विमान नगर पटेल नगर की एमसीए छात्र आस्था शर्मा से बाइक सवार लुटेरों ने मोबाइल लूट लिया था। पुलिस तीनों ही घटनाओं में प्राथमिकी दर्ज कर लुटेरों की तलाश कर रही थी। बुधवार तड़के रामादेवी फ्लाईओवर से पुलिस ने तीन शातिरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में साथियों ने अपना नाम नितेश केसरवानी, दमन दिवाकर और राज गिहार उर्फ गंधा बताया।

दो मोबाइल और एक ऑटो बरामद
शातिरों के पास से दो मोबाइल और एक ऑटो बरामद हुआ है। कार्यवाहक थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि नितेश कुमार और दमन दिवाकर दोनों सगे भाई है। यह दोनों अपने एक साथी के साथ मिलकर घूम-घूम कर लूट की घटनाओं को अंजाम देते है। दोनों भाईयों के खिलाफ चकेरी थाने में कई प्राथमिकी दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed