फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Three including head clerk's wife commit suicide

Kanpur: हेड मोहर्रिर की पत्नी समेत तीन ने दी जान, अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुईं घटनाएं

Mon, 09 Jun 2025 07:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 09 Jun 2025 07:37 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Three including head clerk's wife commit suicide
कल्याणपुर थाना - फोटो : अमर उजाला

कल्याणपुर में महिला और जूही में दो युवकों ने रविवार रात अलग-अलग कारणों से जान दे दी। महिला और एक युवक ने जहां फंदे से लटककर मौत को गले लगाया वहीं दूसरे युवक ने अधिक शराब पीकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कल्याणपुर थानाक्षेत्र के बैरीखेड़ा इलाके के रहने वाले नरेंद्र सिंह ट्रैफिक लाइन में हेड मोहर्रिर हैं।

विज्ञापन


उन्होंने 2012 में फर्रुखाबाद के खुदागंज निवासी सीता देवी (32)से शादी की थी। नरेंद्र के पिता जगदीश सिंह ने बताया कि रविवार को उनकी बेटी अर्चन की गोदभराई का कार्यक्रम था। जिसको लेकर घर पर नाते रिश्तेदार आए हुए थे। आरोप है, कि देर शाम कार्यक्रम के दौरान बहू सीता ननद के कार्यक्रम में पति के शामिल होने को लेकर आक्रोशित हो गई। परिजनों ने काफी समझाया लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी। आरोप है, कि कार्यक्रम में सभी के सामने बहू ने जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन

Kanpur: Three including head clerk's wife commit suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
बेटे नरेंद्र ने हंगामा कर रही पत्नी का वीडियो बनाया और उसे गलत कदम उठाने को लेकर समझाया। इसके बाद वह कमरे में गई और अंदर से लोहे का दरवाजा बंद कर लिया। जगदीश के अनुसार कुछ देर बाद मामला शांत हुआ तो नरेंद्र के बच्चों अनुष्का, यश और आयुष ने खिड़की से झांककर देखा जहां उनकी मां सीता का शव साड़ी के सहारे फंदे से लटका था। वहीं मायके पक्ष ने भी ससुरालीजनों पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर पुलिस को सूचना दी है। कल्याणपुर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार के अनुसार तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार जूही थानाक्षेत्र में परमपुरवा निवासी मोनू उर्फ बउआ (30) का बहन सुनैना से शराब पीने को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद उसने रविवार देर रात साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed