{"_id":"69bc3b6013063168590da776","slug":"kanpur-three-commit-suicide-by-hanging-two-were-addicted-to-drugs-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: तीन ने फंदा लगाकर जान दी, दो थे नशे के आदी, अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुईं घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: तीन ने फंदा लगाकर जान दी, दो थे नशे के आदी, अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुईं घटनाएं
Thu, 19 Mar 2026 11:40 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के गुजैनी, चकेरी और काकादेव इलाकों में बुधवार देर रात तीन लोगों ने फंदा लगाकर जान दे दी। इनमें से दो ने नशे की लत के कारण जान दी जबकि एक ने पत्नी के मायके से न आने पर यह कदम उठाया। चकेरी के श्यामनगर निवासी अखिलेश यादव (35) गैस एजेंसी में डिलीवरी का काम करते थे। उनके भाई राजन ने बताया कि अखिलेश नशे के आदी थे और अक्सर घर में विवाद होता था।
विज्ञापन
बुधवार देर रात नशे में घर आने पर हुए विवाद के बाद उन्होंने फंदा लगा लिया। विजयनगर निवासी शेरसिंह (45) ने भी नशे की लत और बेरोजगारी के चलते आत्महत्या की। गुजैनी के शुभम पाठक (35) दादानगर की फैक्टरी में कार्यरत थे। परिजन के अनुसार, उनकी पत्नी साधना कुछ दिन पहले बेटियों के साथ मायके गई थीं और वापस नहीं आ रही थीं। इससे परेशान होकर शुभम ने बुधवार की रात फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन