{"_id":"637b2d61377776044c6d2e1b","slug":"kanpur-three-accused-arrested-for-selling-liquor-in-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: ट्रेनों में शराब बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 150 बोतलें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: ट्रेनों में शराब बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 150 बोतलें बरामद
Mon, 21 Nov 2022 01:18 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 21 Nov 2022 01:18 PM IST
सार
ट्रेनों में यात्रियों की डिमांड पर ऊंचे दामों पर शराब सप्लाई करने वाले तीन आरोपियों को आरपीएफ ने रंगे हाथों पकड़ा है। एसी, स्लीपर व अन्य कोच में सेल्स ब्वॉय घूमा करते थे। इनके बैग में काली पॉलीथिन में शराब के क्वाटर होते थे। यात्री की डिमांड पर सेल्स ब्वॉय कोच में पहुंच जाते थे। यात्री से ऊंची कीमत लेकर शराब उपलब्ध करा देते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
ट्रेनों में महंगी शराब सप्लाई करने वाले सेल्स ब्वॉय को आरपीएफ ने रंगे हाथों पकड़ लिया। दरभंगा एक्सप्रेस में आरपीएफ ने युवक को रविवार शाम शराब की बोतलों के साथ गिरफ्तार किया। आरपीएफ ने उसे पकड़ कर जीआरपी को सौंप दिया। पूछताछ में दो सेल्स ब्वॉय और पकड़े गये।
विज्ञापन
जिनके पास से 150 बोतलें मिली हैं। बता दें कि ट्रेनों में यात्रियों की डिमांड पर ऊंचे दामों पर शराब सप्लाई की जाती थी। इसके लिए एसी, स्लीपर व अन्य कोच में सेल्स ब्वॉय घूमा करते थे। इनके बैग में काली पॉलीथिन में शराब के क्वाटर होते थे। यात्री की डिमांड पर सेल्स ब्वॉय कोच में पहुंच जाते थे।
विज्ञापन
यात्री से ऊंची कीमत लेकर शराब उपलब्ध करा देते थे। आरपीएफ इंस्पेक्टर बीपी सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर शराब बेचने वाले सेल्स वर्कर्स को पकड़ा गया है। जीआरपी इंस्पेक्टर रामकृष्ण द्विवेदी ने बताया कि चेकिंग में तीन युवक पकड़े गये हैं।
विज्ञापन