फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Threatened by posing as fake crime branch officer told the youth if you watch obscene videos

Kanpur: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन दी धमकी, युवक से बोला अश्लील वीडियो देखते हो…जेल जाओगे, जांच शुरू

Fri, 25 Jul 2025 03:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 25 Jul 2025 03:18 PM IST
सार

Kanpur News: कल्याणपुर में एक शातिर ने फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर शुभम चौधरी से अश्लील वीडियो के नाम पर 10 हजार ठगने का प्रयास किया। युवक की शिकायत पर साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Kanpur Threatened by posing as fake crime branch officer told the youth if you watch obscene videos
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के कल्याणपुर में फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर शातिर ने युवक को धमकी दे डाली। उससे बोला अश्लील वीडियो देखते हो, जेल जाओगे। तुम्हारे खिलाफ लखनऊ में रिपोर्ट दर्ज हुई है। बचना है तो ऑनलाइन दस बाजार रुपए भेजो। युवक ने विरोध किया तो शातिर ने गाली गलौज किया। इसके बाद फोन काट दिया। दहशत में युवक युवक ने साइबर सेल में शिकायत की है।

विज्ञापन

कल्याणपुर के आवास विकास सत्यम बिहार निवासी शुभम चौधरी प्राइवेट नौकरी करता है। उसने बताया कि सुबह जब वह सोकर उठा, तो उसके मोबाइल पर एक अनजान कॉल आया। कॉल रिसीव करते ही सामने वाले ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और बोला कि तुम अश्लील वीडियो देखते हो। इसके चलते लखनऊ में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

पीड़ित ने साइबर सेल में की शिकायत
शुभम ने घबराकर फोन अपने बड़े भाई अंकित को फोन दे दिया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने भाई से कहा अगर अपने भाई की इज्जत बचाना चाहते हो, तो तुरंत 10 हजार रुपए पेटीएम करो। जब भाई ने मुकदमे की जानकारी और लखनऊ के थाने का नाम पूछा, तो फर्जी अधिकारी ने गाली-गलौज कर फोन काट दिया और धमकी दी कि अब पुलिस घर आकर बताएगी कि केस कहां दर्ज है। घटना से परेशान पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर सेल से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed