फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: This device will tell when the crop needs water and fertilizer, this is its specialty

Kanpur: फसल को कब चाहिए पानी और खाद, बताएगी ये डिवाइस, ये है खासियत

Mon, 09 Jun 2025 05:24 PM IST
शिखा पांडेय शैली भल्ला, अमर उजाला, कानपुर
शैली भल्ला, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 09 Jun 2025 05:24 PM IST
सार

आईआईटी की डिवाइस से फसल में पानी और खाद की जरूरत का पता चल सकेगा। डिवाइस का प्रयोग 100 किसानों के खेतों में किया जा रहा है।

विज्ञापन
Kanpur: This device will tell when the crop needs water and fertilizer, this is its specialty
अभिषेक सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिवाइस को खेत में लगाने पर पानी-खाद की जरूरत पर किसानों के मोबाइल पर अलर्ट आ जाएगा। डिवाइस की मदद से 24 घंटे फसलों की निगरानी हो सकेगी। इस डिवाइस का प्रयोग सीतापुर, गुजरात, हरियाणा और राजस्थान के किसान कर रहे हैं। इससे किसानों ने सिंचाई और उर्वरक लागत करीब 40 प्रतिशत तक घटाई है। आईआईटी कानपुर से इन्क्यूबेटेड स्टार्टअप एग्रोट्रेस की एआई आधारित इस डिवाइस का प्रयोग 100 किसानों के खेतों में किया जा रहा है।
विज्ञापन


सब्जी व फल उगाने वाले किसान इसका सबसे ज्यादा लाभ ले रहे हैं। किसानों का दावा है कि इससे फसलों में पानी की कमी की सटीक जानकारी मिल रही है। अभी तक किसान खेत में अनुमान के आधार पर ही सिंचाई करते थे, लेकिन इस डिवाइस की मदद से अब सिंचाई कम करनी पड़ रही है। एग्रोट्रेस के संस्थापक रजनीश तिवारी और आदित्य मिश्र ने बताया कि डिवाइस का प्रयोग हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के किसान बड़े पैमाने पर कर रहे हैं।
विज्ञापन

Kanpur: This device will tell when the crop needs water and fertilizer, this is its specialty
डिवाइस - फोटो : अमर उजाला
अब तक 100 से अधिक किसानों के खेतों और फार्महाउस में इसका प्रयोग हो रहा है। हरियाणा के किसानों ने इसकी मदद से खीरे की पैदावार दो से तीन गुना बढ़ाई है। डिवाइस का प्रयोग एक एकड़ खेत के लिए किया जाता है। जिन क्षेत्रों में सिंचाई के साधनों की दिक्कत है अथवा भूजल का दोहन किया जाता है, वहां इसके प्रयोग से भूजल दोहन रोकने में भी सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed