फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Thieves run rampant in Maharajpur cash and jewelry stolen from locked house kitchen of school targeted

कानपुर: महाराजपुर में चोरों का आतंक, बंद मकान से नकदी-जेवरात पार, कंपोजिट स्कूल के किचन को भी बनाया निशाना

Fri, 16 Oct 2026 12:51 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 16 Oct 2026 12:51 PM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र में चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दिया गया है। मदारपुर गांव में अमित शुक्ला के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने जेवर-नकदी पार कर दी। वहीं, पुरवामीर गांव के कंपोजिट विद्यालय के किचन का ताला तोड़कर बदमाशों ने दो गैस सिलेंडर, बर्तन और राशन का सामान पार कर दिया।

विज्ञापन
Kanpur Thieves run rampant in Maharajpur cash and jewelry stolen from locked house kitchen of school targeted
घर में बिखरा पड़ा सामान और स्कूल का किचन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में सर्दी शुरू होते ही छुटभैया चोर सक्रिय हो गए हैं। थाना क्षेत्र में चोरी की दो घटनाओं से हड़कंप मचा है। पहली घटना मदारपुर गांव की है। अमित शुक्ला पुत्र स्व. जगत नारायण शुक्ला ने बताया कि वह बुधवार को परिवार के साथ बहन पूजा मिश्रा के घर कानपुर गए थे। शुक्रवार को लौटने पर घर का ताला टूटा मिला। चोर सात हजार रुपये नकद के साथ गले का हार, चेन, पायल, झुमके और बच्चों के जेवरात चोरी कर ले गए है।

विज्ञापन



विज्ञापन



वहीं, दूसरी घटना पुरवामीर गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय की है, जहां पर चोरों ने किचन का ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर, बर्तन और राशन तक समेट लिया है। ग्रामीणों के मुताबिक विद्यालय का एक दर्जन से अधिक बार ताला तोड़ा जा चुका है और हर बार किचन को ही निशाना बनाया जाता है। महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि मामले संज्ञान में हैं। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed