{"_id":"68d41061a460ebd84d0a8b84","slug":"kanpur-thief-arrested-after-factory-fire-sent-to-jail-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: फैक्टरी में आग लगने के बाद चोरी करने वाला गिरफ्तार, जेल भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: फैक्टरी में आग लगने के बाद चोरी करने वाला गिरफ्तार, जेल भेजा गया
Wed, 24 Sep 2025 09:18 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 24 Sep 2025 09:18 PM IST
विज्ञापन
गोविंदनगर थाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोविंदनगर पुलिस ने फैक्टरी में आग लगने के बाद मोबाइल और लैपटॉप चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी रामआसरे नगर निवासी गुलशन बक्शी है। उसके पास से मोबाइल बरामद भी हो गया है। मलिकपुरम बर्रा दो निवासी तरुण धमीजा की यू-ब्लॉक गोविंदनगर में खाद्य उत्पाद बनाने वाली फैक्टरी है। दो जुलाई को तड़के उनकी फैक्टरी में आग लग गई थी। इससे अंदर रखा करीब पांच लाख का माल जल गया था जबकि कार्यालय में रखा लैपटॉप और मोबाइल चोरी हो गया था। पीड़ित ने गोविंदनगर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गोविंदनगर इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।
विज्ञापन