फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur There was no electricity throughout the day uproar at Kesco sub station at night employees ran away

Kanpur: दिन भर नहीं रही बिजली…रात में केस्को सब स्टेशन पर हंगामा, लोगों का आक्रोश देखकर भागे कर्मचारी

Tue, 22 Apr 2025 01:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 22 Apr 2025 01:55 PM IST
सार

Kanpur News: चंदीपुरवा, हंशपुरम, हनुमंत विहार, आवास विकास समेत कई इलाकों में दिनभर बिजली नहीं आई। इससे आक्रोशित लोगों ने सबस्टेशन पहुंचकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Kanpur There was no electricity throughout the day uproar at Kesco sub station at night employees ran away
बिजली न आने पर हंगामा करते लोग - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सोमवार को दिनभर बिजली नहीं रही। रात में नौ बजे तक बिजली न आने पर उपभोक्ताओं का पारा चढ़ गया। उन्होंने हंसपुरम केस्को सबस्टेशन का घेराव हंगामा किया। चांदीपुरवा हंसपुरम हनुमंत विहार आवास विकास में सोमवार सुबह 8:00 बजे बिजली चली गई। दिन भर क्षेत्रीय लोग गर्मी से जूझते रहे। यहां इनवर्टर भी जवाब दे गए।

विज्ञापन

रात 9:00 बजे तक लाइट नहीं आई तो क्षेत्रीय लोग हंसपुरम सब स्टेशन पहुंचे और नाराजगी जताई। वहां सही जवाब नहीं मिलने पर राहुल यादव, रमेश सिंह, राज यादव, महेंद्र सिंह आदि हंगामा करने लगे। लोगों का आक्रोश देख कर्मचारी भाग गए। इसके बाद केस्को कर्मचारियों ने मरम्मत कर शुरू की और रात 11:45 क्षेत्र में बिजली आपूर्ति से चालू हो सकी।

विज्ञापन

केस्को की ओर से मांगी गई सटीक लोकेशन
इसके अलावा बर्रा चार में 20 अप्रैल की रात करीब 10 बजे बिजली चली गई, रात 12 बजे तक बिजली नहीं आने पर लोगों ने केस्को के 18001801912 पर कॉल की, लेकिन समस्या का हल नहीं हो सका। रात दो बजे तक बिजली नहीं आने पर क्षेत्र के कई लोगों ने केस्को के सोशल मीडिया एकाउंट पर शिकायतें करनी शुरू की। इस पर केस्को की ओर से सटीक लोकेशन मांगी गई।

विज्ञापन

पानी के संकट का भी सामना करना पड़ा
लोगों का आरोप है कि सटीक लोकेशन लिखकर एक्स पर ट्वीट करने के बाद भी केस्को कर्मी पता नहीं लगा पाए और रातभर करीब 10 हजार लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। पूरी रात बिजली नहीं आने से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। लाइट नहीं रहने से कई लोगों को पानी के संकट का भी सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

जल्द से जल्द कराया समस्या का समाधान
हालांकि बिजली सुबह 10 बजे आई। इसके अलावा छबीलेपुरवा उपकेंद्र के आशियाना, तेल मिल व गल्ला गोदाम फीडर की बिजली दोपहर साढ़े 12 बजे से शाम करीब छह बजे तक बिजली नहीं रही। केस्को मीडिया प्रभारी देवेंद्र वर्मा के मुताबिक, मामले की जानकारी होने पर समस्या को समाधान दुरुस्त करा विद्युत आपूर्ति बहाल की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed