फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur There was a jam for three hours from the new Ganga bridge to the Rajdhani Marg people were upset

Kanpur: नवीन गंगा पुल से राजधानी मार्ग तक तीन घंटे लगा जाम, लोग परेशान…पुलिस ने मशक्कत के बाद खुलवाया रास्ता

Tue, 28 Oct 2025 03:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 28 Oct 2025 03:20 PM IST
सार

Kanpur News: शुक्लागंज में छठ पर्व पर वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण नवीन गंगा पुल से राजधानी मार्ग तक तीन घंटे भीषण जाम लगा रहा। जाम इतना गंभीर था कि उन्नाव से कानपुर जा रही चार एंबुलेंस को दूसरे रास्ते से निकलना पड़ा।

विज्ञापन
Kanpur There was a jam for three hours from the new Ganga bridge to the Rajdhani Marg people were upset
नवीन गंगा पुल से राजधानी मार्ग तक ट्रैफिक ठप - फोटो : amar ujala

विस्तार

शुक्लागंज में छठ पर्व पर भीड़ और वाहनों का दबाव बढ़ने से सोमवार को नवीन गंगा पुल से राजधानी मार्ग तक दोपहर चार से शाम सात बजे तक जाम लगा रहा। नवीन गंगा पुल पर जाम लगने से वाहनों की कतार राजधानी मार्ग सब्जी मंडी तक लगी रहीं। जाम में फंसे लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। इस बीच उन्नाव से मरीज लेकर कानपुर की ओर जा रही चार एंबुलेंस जाम की वजह से दूसरे रास्तों से होकर निकलीं।

विज्ञापन

इससे मरीजों के साथ तीमारदारों की भी जान सांसत में पड़ी रही। छठ पर्व पर दोपहर बाद दूर दराज से श्रद्धालु परिवार के साथ अपने-अपने वाहनों से गंगा तट पर पूजन करने के लिए पहुंचे। इसकी वजह से वाहनों का दबाव एकदम से बढ़ गया, इससे जाम लगने लगा। नवीन गंगा पुल और राजधानी मार्ग सब्जी मंडी में तीन घंटे तक यातायात रेंगता रहा। यहां जाम लगने से मरहला चौराहा और पोनी रोड पर भी जाम लग गया।

विज्ञापन

वाहनों का लोड बढ़ने से हुईं दिक्कत
इससे राहगीरों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। हालांकि जाम खुलवाने के लिए यातायात पुलिस और गंगाघाट कोतवाली पुलिस नवीन गंगा पुल के मोड़ पर मौजूद रही। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आड़े-तिरछे घुसे वाहनों को निकलवाकर जाम खुलवाया। इस बीच उन्नाव से कानपुर की ओर मरीज लेकर जाने वाली चार एंबुलेंस गंगा बैराज और जाजमऊ मार्ग से होकर निकली। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि छठ पर्व पर वाहनों का लोड बढ़ने से यह दिक्कत हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed