फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Theft worth ₹8.50 lakh at bakery owner's home in Dhankutti; police investigating

कानपुर: धनकुट्टी में बेकरी संचालक के घर 8.50 लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 04 Oct 2026 05:49 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 04 Oct 2026 05:49 PM IST
सार

चोरों ने 50 हजार नकद और आठ लाख के जेवर पार कर दिए। एक दिन पहले नयागंज में भी सेंधमारी से गश्त पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
Kanpur: Theft worth ₹8.50 lakh at bakery owner's home in Dhankutti; police investigating
बेकरी संचालक के घर चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कलक्टरगंज थाना क्षेत्र के धनकुट्टी में चोरों ने बेकरी संचालक विकास गुप्ता के घर धावा बोलकर 50 हजार रुपये नकद और करीब आठ लाख रुपये के जेवर समेत 8.50 लाख रुपये का माल पार कर दिया। रविवार को धनकुट्टी स्थित प्रतिष्ठान पहुंचकर एसीपी कलक्टरगंज से वार्ता की गई। उन्होंने शेष सामान की बरामदगी के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिया। 

विज्ञापन


लगातार वारदात, गश्त पर सवाल 
धनकुट्टी की घटना के बाद नयागंज में ड्राई फ्रूट कारोबारी सज्जन गुप्ता की दुकान में सेंध लगाकर चोर दो लाख रुपये नकद और करीब 80 हजार रुपये का सामान ले गए थे। लगातार दो दिनों में कारोबारी इलाके में हुई वारदातों ने पुलिस की रात की गश्त और निगरानी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।
विज्ञापन


व्यस्त बाजारों और संवेदनशील कारोबारी क्षेत्रों में पुलिस की गश्त के बावजूद चोर वारदात कर रहे हैं। ऐसे में सवाल है कि पुलिस की निगरानी व्यवस्था कितनी प्रभावी है और रात में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का तंत्र कितना मजबूत है। पुलिस ने धनकुट्टी की घटना में गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई की है, लेकिन व्यापारियों की नजर अब शेष माल की बरामदगी के साथ इस बात पर भी है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को कितना मजबूत किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed