फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Theft worth ₹8.50 lakh at bakery owner's home in Dhankutti; police investigating

कानपुर: थाने से 150 मीटर दूर धनकुट्टी में बेकरी संचालक के घर कुंडा तोड़कर 8.50 लाख की चोरी

Sun, 04 Oct 2026 05:49 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 04 Oct 2026 05:49 PM IST
सार

चोरों ने 50 हजार नकद और आठ लाख के जेवर पार कर दिए। एक दिन पहले नयागंज में भी सेंधमारी से गश्त पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
Kanpur: Theft worth ₹8.50 lakh at bakery owner's home in Dhankutti; police investigating
बेकरी संचालक के घर चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कलक्टरगंज थाने से 150 मीटर दूर धनकुट्टी में चोरों ने बेकरी संचालक विकास गुप्ता के घर में दरवाजों के कुंडे तोड़कर 50 हजार रुपये नकद और आठ लाख रुपये के गहने समेत 8.50 लाख रुपये का माल पार कर दिया। पीड़ित व्यापारी का आरोप है कि चोरों ने रेकी कर वारदात को अंजाम दिया। आसपास के सीसीटीवी कैमरे में पांच संदिग्ध कैद हुए हैं।

विज्ञापन


धनकुट्टी निवासी व्यापारी विकास गुप्ता के अनुसार उनकी रॉयल बेकरी के नाम से शॉप है। बताया कि परिवार में पत्नी मनीषा, पिता राजनारायण और बच्चे हैं। बताया कि पिता पैराइलासिस से पीड़ित हैं। दो अक्तूबर की रात वह अपने पत्नी शॉप पर थे, और बच्चे खाना खाकर सो गए थे। इसी दौरान एक-एक करके पांच चोर घर के अंदर दाखिल हुए। इसके बाद घर के दो दरवाजों के कुंडे उखाड़कर कमरे में घुसे। वहां बिस्तर के पास रखी चाभी से अलमारी खोलकर 50 हजार रुपये नकद और आठ लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए।
विज्ञापन

 

शातिरों ने वापस जाते समय दरवाजों को किसी तरह फंसाकर बंद दिखाने का प्रयास किया। शॉप बंद कर वह लोग जब घर पहुंचे तो वारदात देखकर होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने तीन अक्तूबर को आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें पांच संदिग्ध आते-जाते कैद हुए। जिसमें एक पीड़ित के घर के पास का ही शातिर है। पीड़ित ने बताया कि एक साल पहले दीपावली के समय ही उनके घर से करीब ढाई लाख की चोरी हुई थी। वहीं, घटना की जानकारी पर नयागंज के व्यापारियों ने पीड़ित की शॉप पहुंचकर आक्रोश जताया।

 
विज्ञापन

उनका कहना था कि धनकुट्टी की घटना के बाद नयागंज में ड्राई फ्रूट कारोबारी सज्जन गुप्ता की दुकान में सेंध लगाकर चोर दो लाख रुपये नकद और करीब 80 हजार रुपये का सामान ले गए थे। लगातार दो दिनों में कारोबारी इलाके में हुई वारदातों ने पुलिस की रात की गश्त और निगरानी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। व्यस्त बाजारों में पुलिस की गश्त के बावजूद चोर वारदात कर रहे हैं। पीड़ित के अनुसार कलक्टरगंज पुलिस ने इस वारदात में एक आरोपी को पकड़ा है, जिसने पूछताछ में चोरी की गईं कई सारी चीजें बरामद कराईं है। कलक्टरगंज थानाप्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए टीम कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed