फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Theft Lakhs stolen from warehouse by cutting shutter suspicion someone from village committed the crime

Kanpur Theft: शटर काटकर गोदाम में लाखों की चोरी, आशंका- गांव के किसी व्यक्ति ने की है वारदात, जांच शुरू

Thu, 27 Mar 2025 01:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 27 Mar 2025 01:22 PM IST
सार

Kanpur News: गोदाम के पीछे रहने वाले बड़े भाई लक्ष्मी नारायण ने बताया कि पूर्व में भी गांव में कई घटनाएं हुई है, जिसमें हाईवे ओवरब्रिज में लगी गांव की तरफ की लाइटों को बंद कर दिया जाता है। इसके बाद घटना को अंजाम दिया जाता है।

विज्ञापन
Kanpur Theft Lakhs stolen from warehouse by cutting shutter suspicion someone from village committed the crime
शटर काटकर गोदाम में लाखों की चोरी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के तिवारीपुर हाईवे किनारे बनी अग्निहोत्री मार्केट में अनोखी ट्रेडर्स के गोदाम पर देर रात चोरों द्वारा लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित रोहित पुत्र अशोक अग्निहोत्री ने बताया रोजाना की भांति देर शाम छह बजे वह गोदाम को बंद करके महाराजपुर अपनी दुकान चला गया था। सुबह बड़े भाई लक्ष्मी नारायण द्वारा गोदाम का ताला टूटने व शटर टूटा होने की सूचना दी गई।

विज्ञापन

चोरों द्वारा लगभग 15 टीन रिफाइंड, 50 गत्ता कड़वा तेल और पांच कैन पामोलिन पार कर दिया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग दो लाख थी।  गोदाम के पीछे रहने वाले बड़े भाई लक्ष्मी नारायण ने बताया कि पूर्व में भी गांव में कई घटनाएं हुई है, जिसमें हाईवे ओवरब्रिज में लगी गांव की तरफ की लाइटों को बंद कर दिया जाता है। इसके बाद घटना को अंजाम दिया जाता है। इससे यह आशंका है कि गांव के किसी व्यक्ति द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed