फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Theft in mobile shop incident took place 100 meters away from police station CCTV found switched off

Kanpur: मोबाइल दुकान में चोरी…थाने से 100 मीटर दूरी पर वारदात, दुकान के अंदर लगा CCTV बंद मिला, जांच शुरू

Thu, 06 Nov 2025 01:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 06 Nov 2025 01:15 PM IST
सार

Kanpur News: जाजमऊ थाने से मात्र 100 मीटर की दूरी पर चोरों ने मोबाइल शॉप की पीछे की दीवार तोड़कर लगभग 1,40,000 के 10 एंड्रॉयड फोन और 15,000 नगदी चोरी कर ली। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Kanpur Theft in mobile shop incident took place 100 meters away from police station CCTV found switched off
kanpur theft case - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में जाजमऊ थाने से महज 100 मीटर दूरी पर स्थित एक मोबाइल शॉप में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर मोबाइल, नगदी समेत अन्य सामान पार कर ले गए। चोर मोबाइल की दुकान में पीछे की दीवार तोड़कर अंदर दाखिल हुए थे। सूचना पाकर पहुंची जाजमऊ पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल की। तिवारीपुर निवासी सचिन वर्मा की नई चुंगी पर आरुषी टेलीकॉम नाम से दुकान है।

विज्ञापन

सचिन ने बताया कि रोजाना की तरह वह बुधवार रात में दुकान बंद करके घर लौट गए थे। गुरुवार की सुबह 11 बजे जब दुकान पहुंचे तो सामान बिखरा हुआ था। सचिन ने बताया कि चोर 10 एंड्रॉयड फ़ोन (कीमत 1,40000 लगभग), 15 हजार नगद समेत फुटकर रुपये ले गए। इसके बाद उन्होंने 112 कॉल करके पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

विज्ञापन

Kanpur Theft in mobile shop incident took place 100 meters away from police station CCTV found switched off
kanpur theft case - फोटो : amar ujala

बगल की दुकान में भी चोरी का किया प्रयास
आरुषी टेलीकॉम में चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद बगल में मौजूद आरजे टेलीकॉम की दीवार तोड़ने का भी चोरों ने प्रयास किया। दीवार ना टूटने के कारण चोर दूसरी दुकान में चोरी करने में असफल रहें। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि  आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन

Kanpur Theft in mobile shop incident took place 100 meters away from police station CCTV found switched off
kanpur theft case - फोटो : amar ujala

दुकान के अंदर लगा सीसीटीवी बंद मिला
आरुषी टेलीकॉम में दुकान के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। दुकानदार सचिन ने बताया कि पिछले साल वह दुकान बंद करके घाट गए थे। उसी दौरान शॉर्ट सर्किट हो गया था। जिसके बाद से वह दुकान बंद करने के दौरान बिजली बंद करके जाते हैं।

विज्ञापन

Kanpur Theft in mobile shop incident took place 100 meters away from police station CCTV found switched off
kanpur theft case - फोटो : amar ujala

लोहे की सरिया, दो कीपैड फोन और एयरबड्स छत पर छोड़कर भागे
चोरों ने घटना को अंजाम देने के बाद जिस हथियार से दीवार तोड़ा उस सरिया को छोड़कर चोर भाग निकले। जब दुकानदार सचिन छत पर गए, तो उनको दो कीपैड फोन और कई सारे एयरबड्स मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed