{"_id":"6ae59af2a018aeeb130b39ef","slug":"kanpur-theft-at-wholesale-grocery-store-thieves-making-off-with-10-lakh-in-cash-and-goods-worth-11-50-lakh-2026-10-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: होलसेल किराना स्टोर में बड़ी चोरी, शटर-दरवाजा तोड़कर घुसे शातिर, 10 लाख नगदी सहित 11.50 लाख का माल पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: होलसेल किराना स्टोर में बड़ी चोरी, शटर-दरवाजा तोड़कर घुसे शातिर, 10 लाख नगदी सहित 11.50 लाख का माल पार
Sat, 31 Oct 2026 01:08 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:08 PM IST
सार
Kanpur News: विजयनगर चौराहे के पास स्थित एक होलसेल किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 10 लाख रुपये की नकदी और 1.50 लाख कीमत के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब व्यापारी दुकान खोलने पहुंचे, तो घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची काकादेव थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
घटना का सीसीटीवी वीडियो
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में विजयनगर चौराहे के पास स्थित किराना की होलसेल दुकान में चोरों ने ताला तोड़कर 10 लाख की नगदी सहित 11.50 लाख का माल पार कर दिया। सुबह व्यापारी दुकान खोलने पहुंचे तब घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान में लगे सीसी कैमरे चेक किए, तो देर रात करीब दो बजकर 20 मिनट ओर बाइक से तीन संदिग्ध आते हुए व दो ताला तोड़ कर अंदर घुसते हुए कैद हुए।
विज्ञापन
विजयनगर सब्जी मंडी निवासी ज्ञानेंद्र सिंह की विजयनगर चौराहे के पास विमला प्रोविजन स्टोर के नाम से किराने की होलसेल दुकान है। ज्ञानेंद्र के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 9:30 पर दुकान बंद की थी। सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर के बगल के गेट के ताले टूटे मिले। अंदर पहुंचे, तो काउंटर में रखी 10 लाख की नगदी, आधा किलो चांदी के सिक्के, सिगरेट के पैकेट समेत अन्य माल गायब था।
विज्ञापन
Trending Videos
मुख्य सड़क पर चोरी से रात्रि गस्त के दावे धड़ाम
सूचना पर काकादेव पुलिस, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंची। काकादेव थाने के अतिरिक्त प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया की पुलिस जांच में जुटी है। जल्द खुलासा किया जाएगा। चोरों ने जहां पर घटना को अंजाम दिया वह व्यस्त सड़क है रात में पुलिस की गस्त भी होती है इसके बावजूद चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया।
