फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur The roof of dilapidated house suddenly collapsed woman died after buried under rubble while sleeping

Kanpur: अचानक गिरी जर्जर मकान की छत, सोते समय महिला की मलबे में दबकर मौत, एसडीएम बोले- दिलाया जाएगा मुआवजा

Sun, 02 Nov 2025 10:37 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 02 Nov 2025 10:37 AM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर के कल्यानपुर मजरा में शनिवार रात जर्जर मकान की छत गिरने से महिला की सोते समय मलबे में दबकर मौत हो गई। मामले में एसडीएम ने जांच के बाद पीड़ित परिवार को सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Kanpur The roof of dilapidated house suddenly collapsed woman died after buried under rubble while sleeping
जर्जर मकान की छत गिरी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के इटर्रा के मजरा कल्यानपुर में शनिवार की रात एक जर्जर मकान की छत गिर जाने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान राजरानी (50) पत्नी शिवदास कोरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि देर रात राजरानी मकान के अंदर सो रही थीं।

विज्ञापन

तभी छत अचानक ढह गई। सुबह जब परिजन जागे, तो उन्होंने देखा कि छत गिरी पड़ी है और राजरानी मलबे के नीचे दबी हैं। मलबे से बाहर निकाले जाने तक उनकी मौत हो चुकी थी। राजरानी के चार पुत्र हैं पंकज, रूपेंद्र, दीपक और उपेंद्र हैं। इस हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
Trending Videos


 

एसडीएम बोले- दिलाया जाएगा मुआवजा

वहीं, एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने इस दुखद घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि मौके पर लेखपाल को भेजकर जांच कराई जा रही है और जांच के बाद पीड़ित परिवार को सरकारी नियमों के तहत जो भी लाभ हो सकेगा, वह दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed