फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: The pond which was beautified by the Municipal Corporation was found dry

Kanpur: नगर निगम ने जिस तालाब का कराया सुंदरीकरण, वह मिला सूखा

Sat, 01 Feb 2025 09:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 01 Feb 2025 09:28 PM IST
सार

Kanpur News: महापौर प्रमिला पांडेय ने बैरी में सूखे तालाब में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Kanpur: The pond which was beautified by the Municipal Corporation was found dry
तालाब का निरीक्षण करतीं महापौर प्रमिला पांडेय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महापौर प्रमिला पांडेय ने शनिवार को आपके वार्ड अभियान के दौरान बैरी में सूखा तालाब देख नगर निगम अफसरों को इसमें पानी की उपलब्धता के लिए निर्देशित किया। नगर निगम की ओर से 2017 में इस तालाब का सुंदरीकरण कराया गया था। शिविर में जलकल, मार्ग प्रकाश, नाली, सड़क, सीवर, सफाई आदि की 38 शिकायतें आईं, जिनमें से 14 का तत्काल निस्तारण हुआ। महापौर ने वार्ड 17 नारामऊ के अंतर्गत बैरी, बिठूर रोड में दोपहर में शिविर लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। लोगों की शिकायत पर वह चंद्रकेश्वर मंदिर के नजदीक स्थित तालाब के पास पहुंचीं तो उसमें पानी नहीं था।महापौर ने तालाब में सालभर पानी की उपलब्धता के लिए परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed