फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur : The police found important clues in the theft of 70 lakhs

कानपुर: 70 लाख की चोरी में पुलिस के हाथ लगे कई अहम सुराग, परिचितों पर गहराया शक

Tue, 09 Jun 2020 01:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 09 Jun 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Kanpur : The police found important clues in the theft of 70 lakhs
यूपी पुलिस
कानपुर के कोहना थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलक नगर स्थित सृष्टि अपार्टमेंट में शनिवार रात कारोबारी गिरधर अग्रवाल के फ्लैट में हुई 70 लाख की चोरी के मामले में कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। जांच में पता चला है कि चोर अपार्टमेंट के पीछे वाले गेट से कूदकर दाखिल हुए।
विज्ञापन


फ्लैट से दो लाख नकद, करीब 70 लाख के जेवरात समेटकर सफेद रंग की स्विफ्ट और क्रेटा कार से फरार हुए। पुलिस शातिरों व कारों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस के मुताबिक अपार्टमेंट के पीछे कीचड़ में चोरों के पैरों के कीचड़ के निशान मिले हैं।
विज्ञापन


आशंका है कि चोरों ने वारदात से पहले रेकी कर पता किया कि गेट पर कटीले तार और सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। चोरी करने के बाद दोनों चोर अलग-अलग कारों से वीआईपी रोड होते हुए कंपनी बाग चौराहे की निकल गए। पुलिस आगे की लोकेशन ट्रेस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिचित पर शक गहराया
पुलिस को शक है कि अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में दिखाई दिए चोर कारोबारी के परिचित हैं। शातिरों को मालूम था कि तीसरी मंजिल पर कारोबारी के फ्लैट में कोई नहीं है। सर्विलांस टीम ने घटना की रात दो बजे से चार बजे के बीच के 18 संदिग्ध मोबाइल नंबर ट्रेस किए हैं। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed