फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: The news of DM's raid created a ruckus in the RTO office, the broker escaped after closing the wall

कानपुर: डीएम के छापे की खबर से आरटीओ ऑफिस में मचा हड़कंप, दीवार फांद कर भाग निकले दलाल

Fri, 26 Feb 2021 01:02 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 26 Feb 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: The news of DM's raid created a ruckus in the RTO office, the broker escaped after closing the wall
डीएम के छापे की खबर सुन दीवार फांद कर भागे दलाल - फोटो : amar ujala

कानपुर आरटीओ ऑफिस में दलालों के मकड़जाल की सूचना पाकर गुरुवार को जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने औचक छापा मारा लेकिन उनके आने की खबर पहले ही हो चुकी थी, जिससे आधी से ज्यादा भीड़ खत्म हो गई।

विज्ञापन


आरटीओ ऑफिस के पीछे से निकल रही रेल लाइन वाली दीवार फांदकर दलाल भाग निकले। जिलाधिकारी ने सभी गेट बंद कराकर हर काउंटर पर जाकर मौजूद लोगों से उनके आईकार्ड मांगे, आरटीओ ऑफिस आने की वजह पूछी। किसी ने रुपये लेने की बात नहीं की। डीएम ने दो लोगों को काकादेव थाने भेजा।
विज्ञापन


इसमें एक प्राइवेट कर्मचारी था, एक दलाल था। दोनों को छुड़ाने डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर रहे डीके त्रिपाठी के ऑफिस का चपरासी पप्पू और परमिट के बाबू पुष्पेंद्र के साथ दो-चार लोग थे। बताया गया कि प्राइवेट कर्मचारी दलाल नहीं हैं। कारीगर गोविंद और सुनील दीवार फांदकर भागे। डीएम ने एआरटीओ से कहा जो लोग भागे हैं, उन्हें चिन्हित कर एफआईआर कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो लोग पकड़े गए थे, जिनमें एक प्राइवेट कर्मी था। भागने वाले लोगों की शक्लें वीडियो में देखकर रिपोर्ट बनाई है और डीएम को भेजी है।

सुधीर वर्मा, एआरटीओ प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed