{"_id":"5f5dc28d8ebc3e57c3339209","slug":"kanpur-the-mother-and-wife-of-the-accused-in-the-murder-of-the-contractor-were-also-jailed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ठेकेदार की हत्या में आरोपी की मां और पत्नी को भी जेल, साक्ष्य मिटाने में शामिल था पूरा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ठेकेदार की हत्या में आरोपी की मां और पत्नी को भी जेल, साक्ष्य मिटाने में शामिल था पूरा परिवार
Sun, 13 Sep 2020 12:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
कानपुर के बर्रा में ठेकेदार सुनील सिंह की हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के आरोप में पुलिस ने सोनू की पत्नी केसरी, मां चुन्नी देवी व पिता रामकुमार विश्वकर्मा को भी आरोपी बनाया है। आरोपी की पत्नी व मां को पुलिस ने जेल भेज दिया, जबकि पिता स्कूटी समेत फरार है।
इसी स्कूटी से ठेकेदार का शव आरोपियों ने ठिकाने लगाया था। बर्रा सात निवासी ठेकेदार सुनील सिंह की कालोनी पर कब्जा करने के इरादे से सोनू और भाई मोनू विश्वकर्मा पर उनकी हत्या करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार दोनों भाई शव को बोरी में भरकर ठिकाने लगाने निकल गए थे तो दूसरी तरफ परिवार वाले साक्ष्य मिटाने में जुट गए थे।
महिलाओं ने फर्श पर पड़े खून के निशान मिटाने के लिए पूरी कालोनी की धुलाई की। हत्यारोपियों के कपड़ों को भी धो डाला। पुलिस ने जब दोनों भाइयों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, तभी से रामकुमार सफेद स्कूटी लेकर फरार हो गया था। आरोपियों ने ठेकेदार के कपड़े बोरी में बांधकर बर्रा चार स्थित रफाका नाले में फेंकने की बात कही थी। इसे लेकर शनिवार को भी पुलिस ने नाले में सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि, बोरी का कुछ पता नहीं चल सका।