{"_id":"604540588ebc3ecc5f0d089e","slug":"kanpur-the-jewelery-shop-s-guards-blew-themselves-up-with-a-licensee-gun","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: लाइसेंसी बंदूक से ज्वैलरी शॉप के गार्ड ने से खुद को उड़ाया, कमरे में फैला था खून ही खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: लाइसेंसी बंदूक से ज्वैलरी शॉप के गार्ड ने से खुद को उड़ाया, कमरे में फैला था खून ही खून
Mon, 08 Mar 2021 02:36 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 08 Mar 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में चालीस दुकान स्थित ओम ज्वैलरी शॉप में गार्ड की नौकरी करने वाले बाबूपुरवा निवासी कृष्णकांत तिवारी (46) ने रविवार रात दोनाली लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पत्नी संध्या ने पुलिस को बताया कि रात को नौकरी करके घर लौटे।
इसके बाद कमरे में बैठकर बंदूक साफ करने लगे। वह किचन में थी। दो बेटे वैभव व अनुभव दूसरे कमरे में अपने दादा सोमेश्वर तिवारी के साथ थे। तभी गोली चलने की आवाज सुनकर सभी कमरे की तरफ भागे तो कृष्णकांत लहूलुहान हालत में फर्श पर पड़े थे। उनकी दाईं कनपटी पर गोली लगी थी।
पुलिस ने हैलट में भर्ती कराया, देर रात मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कृष्णकांत का ई-रिक्शे को लेकर सुजातगंज में रहने वाले रहमत अली नाम के शख्स से विवाद चल रहा है। रहमत अली के खिलाफ नौबस्ता थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रहमत अली ने भी उनकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। इसी को लेकर वह तनाव में थे।