फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur The hive was removed from banyan tree in the stadium players started practicing on the third day

Kanpur: स्टेडियम के बरगद के पेड़ से हटाया गया छत्ता, तीसरे दिन अभ्यास पर उतरे खिलाड़ी, चेहरे पर दिखी दहशत

Sat, 21 Feb 2026 10:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 21 Feb 2026 10:43 AM IST
सार

Kanpur News: शुक्लागंज के राहुल सप्रू स्टेडियम में अंपायर मानिक गुप्ता की जान लेने वाली मधुमक्खियों के छत्ते को गुरुवार रात हटा दिया गया। घटना के तीसरे दिन शुक्रवार को मैदान पर फिर से खेल शुरू हुआ। हालांकि खिलाड़ियों के चेहरों पर खौफ साफ नजर आया।

विज्ञापन
Kanpur The hive was removed from banyan tree in the stadium players started practicing on the third day
बरगद के पेड़ से हटाया गया छत्ता और जानकारी देती धारा त्रिपाठी - फोटो : amar ujala

विस्तार

शुक्लागंज में राजधानी मार्ग के धोबिन पुलिया स्थित राहुल सप्रू स्टेडियम के बरगद के पेड़ में लगे मधुमक्खियों के छत्तें को गुरूवार रात छत्ता हटाने वाले दो प्राइवेट युवकों को बुलाया गया, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद छत्ता तो हटाया। हालांकि, भड़की मधुमक्खियों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा और दो को युवकों के डंक चुभो दिए। दोनों अभ्यस्त युवक स्वस्थ बताए गए। वहीं, अंपायर मानिक गुप्ता पहली बार इस स्टेडियम में अंपायरिंग करने आए थे, लेकिन उन्हें मौत मिल गईं।

विज्ञापन

बता दे कि स्टेडियम में क्रिकेट मैच समाप्ति के बाद बरगद के पेड़ के निकट बैठे कानपुर फीलखाना निवासी अंपायर मानिक को मधुमक्खियों ने काट लिया, जिससे उनकी बुधवार को मौत हो गईं। घटना के बाद से दो दिनों तक स्टेडियम की बी पिच पर सन्नाटा पसरा रहा। गुरूवार रात पेड़ में लगे छत्ते को किसी तरह से हटाया गया, जिसके बाद शुक्रवार को मैदान के बी पिच पर खिलाड़ी मैत्री व ए पिच पर अभ्यास करते नजर आए।

विज्ञापन
Trending Videos




अब मैदान पर कहीं भी कोई छत्ता नहीं है
लेकिन कहीं न कहीं दहशत आज भी उनके चेहरों पर दिखी। मैदान के ट्रस्टी केसी त्रिपाठी की पत्नी धारा त्रिपाठी ने बताया कि स्टेडियम के पास ही उनका निवास है। गुरूवार रात छत्ता हटा दिया गया है, अब मैदान पर कहीं भी कोई छत्ता नहीं है। अंपायर मानिक पहली बार बुधवार को केसीए के मैच में अंपायरिंग करने यहां आए थे जिनके साथ यह घटना हो गईं। फिलहाल घटना के तीसरे दिन बाद मैदान पर फिर से रौनक लौटी। दिवंगत मानिक के परिवार को जो भी मदद होगी वह कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed