फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur The body found in Pandu river was of painter suspicion of murder cause of death not clear in postmortem

Kanpur: पेंटर का था पांडु नदी में मिला शव…हत्या की आशंका, पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं

Wed, 30 Apr 2025 11:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 30 Apr 2025 11:59 AM IST
सार

Kanpur News: गुजैनी थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
Kanpur The body found in Pandu river was of painter suspicion of murder cause of death not clear in postmortem
नदी में शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में गुजैनी थानाक्षेत्र में सोमवार को पांडु नदी में मिला शव बर्रा पांच पेंटर बृजेंद्र शर्मा (75) का था। वह शनिवार शाम से लापता थे। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर बिसरा सुरक्षित रखा गया है।

विज्ञापन

बृजेंद्र के बेटे आशु ने बताया कि पिता अक्सर रास्ता भूल जाते थे। शनिवार शाम वह घर से दोस्त की दुकान जाने की बात कह कर निकले थे, लेकिन काफी देर तक नहीं लौटे। पत्नी किरण उन्हें ढूंढते हुए दुकान पर पहुंची तब वह वहीं थे। बहू के कहने पर वह उसके पीछे-पीछे घर के लिए चल दिए।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं फोटोज
हालांकि वहां से वह किसी और गली में मुड़ने की वजह से गुम हो गए। पत्नी ने उन्हें फोन करके सूचना दी तो वह भी पिता की तलाश करते रहे, लेकिन पता नहीं चला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस बीच पांडु नदी में शव मिलने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं, जिन्हें देखकर दोस्तों ने शव मिलने की सूचना दी।

विज्ञापन

खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी कैमरें
उन्होंने आशंका जताई कि जिस जगह पर पिता का शव मिला है। वह जगह उनके घर से करीब पांच किमी दूर है। साथ ही गुम होने के वक्त पिता पैंट शर्ट पहने थे, लेकिन शव पर सिर्फ अंडरवियर और बनियान था। गुजैनी थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed