फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: teenager girl fell down from the train due to slipping while washing hands

कानपुर: हाथ धुलते वक्त पैर फिसलने से ट्रेन से नीचे गिरी किशोरी, जब पता चला तब अलीगढ़ पहुंच चुके थे परिजन

Thu, 03 Jun 2021 06:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 03 Jun 2021 06:58 PM IST
सार

संपर्कक्रांति एक्सप्रेस में गेट के पास वॉश बेसिन में हाथ धुलते वक्त पैर फिसलने से ट्रेन से नीचे गिर पड़ी। किशोरी के होश में आने पर जब उसने परिजनाें का नंबर बताया तबतक ट्रेन अलीगढ़ पहुंच चुकी थी।

विज्ञापन
Kanpur: teenager girl fell down from the train due to slipping while washing hands
ट्रेन से गिरने के बाद घायल आफरीन - फोटो : amar ujala

विस्तार

नई दिल्ली जा रही संपर्कक्रांति एक्सप्रेस से एक किशोरी पनकी के पास बुधवार तड़के गिर गई। परिजन अलीगढ़ तक पहुंच गए लेकिन उन्हें इसकी खबर तक नहीं लगी। पनकी पुलिस ने बच्ची का इलाज कराकर आरपीएफ के माध्यम से उसे भाई के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


लोनी गाजियाबाद स्थित सरस्वती विहार कॉलोनी में रहने वाले खुर्शीद आलम पत्नी और बच्चों के साथ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से पश्चिम बंगाल स्थित ससुराल से नई दिल्ली लौट रहे थे। बुधवार सुबह ट्रेन पनकी स्टेशन पहुंचने वाली थी। इसी दौरान उनकी 13 वर्षीय बेटी आफरीन टॉयलेट करने गई थी।
विज्ञापन


 

गेट के पास वॉश बेसिन में हाथ धुलते वक्त पैर फिसलने से ट्रेन से नीचे गिर पड़ी। इससे उसके हाथ, पैर और घुटने छिल गए। सिर पर भी चोट आई। पनकी के अहिल्या बाई नगर निवासी आरके वाजपेयी ने किशोरी को देख पुलिस को घटना की सूचना दी।

पीआरवी में तैनात हेड कांस्टेबल रविंद्र सिंह, अनिल कुमार और श्याम सिंह ने किशोरी को पनकी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही किशोरी के बताए गए नंबर पर फोन कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। जब तक परिजनों को सूचना मिली, वे अलीगढ़ पहुंच चुके थे।

वे लोग अलीगढ़ उतर गए। किशोरी का भाई जावेद दूसरी ट्रेन से पनकी पहुंचा और अस्पताल पहुंचकर पुलिसकर्मियों को धन्यवाद दिया। पनकी आरपीएफ इंस्पेक्टर एसके झा ने बताया कि बुधवार रात लड़की को भाई के सुपुर्द कर दिया। रात में ही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से दोनों चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed