Kanpur: गणेश विसर्जन में किशोर की नहर में डूबकर मौत, नौ घंटे बाद मिला शव…पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Kanpur News: घाटमपुर के इचौली गांव में गणेश विसर्जन के दौरान एक किशोर की नहर में डूबकर मौत हो गई। पुलिस व गोताखोरों ने नौ घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विस्तार
कानपुर के घाटमपुर में रेउना थाना क्षेत्र के इचौली गांव में गणेश विसर्जन में गए किशोर की डूबकर मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची रेउना पुलिस ने गोताखोर की मदद से नौ घंटे बाद किशोर के शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
इचौली गांव निवासी करन (14) पुत्र राकेश उर्फ फज्जू पासी घर का इकलौता था। गुरुवार की देर शाम गणेश विसर्जन में जाने को कहकर घर से निकला था। नहर में विसर्जन के बाद नहाने के दौरान करन नहर में डूब गया। जानकारी मिलने पर परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस क्षेत्र के गोताखोरों को बुलाकर किशोर की तलाश शुरू कराई।
रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई होगी
डूबने के करीब नौ घंटे बाद गोताखोर किशोर के शव को नहर से बाहर निकालने में सफल हुए। पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रेउना थाना प्रभारी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।