{"_id":"68483326d9a3372ee202b644","slug":"kanpur-teen-and-farmer-die-after-being-hit-by-truck-and-train-2025-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: ट्रक और ट्रेन की चपेट में आकर किशोर और किसान की मौत, अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुए हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: ट्रक और ट्रेन की चपेट में आकर किशोर और किसान की मौत, अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुए हादसे
Tue, 10 Jun 2025 07:01 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 10 Jun 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
किशोरी की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
जाजमऊ थानाक्षेत्र में सोमवार शाम हाईवे पार करते समय ट्रक की चपेट में आकर किशोर की मौत हो गई। वहीं, सचेंडी थानाक्षेत्र में खेत जाते समय रेलवे ट्रैक पार करते समय किसान ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जाजमऊ गंगापुल टीला निवासी अमन गुप्ता (11) स्कूल में पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
चाचा रमेश गुप्ता ने बताया कि सोमवार शाम भतीजा हाईवे पार कर रहा था। तभी कानपुर से लखनऊ की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने भतीजे को टक्कर मारी और भाग निकला। परिजन अमन को आनन-फानन हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अमन के पिता का देहांत हो चुका है। मां किरन अपने बेटी अनुष्का के साथ रहती हैं।
विज्ञापन
सचेंडी थाना
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, सचेंडी थानाक्षेत्र में सिद्धपुर निवासी रामप्रकाश उर्फ पप्पू (40) खेती करते थे। बेटे हर्षित ने बताया कि रोज की तरह सोमवार देर शाम पिता खेत जा रहे थे। रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। बताया कि उन लोगों को लगा कि वह खेत में हैं लेकिन मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने घर आकर हादसे में मौत की जानकारी दी। बेटे ने बताया कि पिता तीन भाइयों में सबसे बड़े थे।