कानपुर। उन्नाव में 27 से 29 नवंबर तक होने वाली नॉर्दर्न इंडिया व राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए रविवार को कानपुर की टीम का चयन किया गया। पावरलिफ्टिंग संघ की ओर से रविवार को विष्णुपुरी स्थित सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में ट्रायल के आधार पर पुरुष और महिला वर्ग के खिलाड़ी चुने गए।
पुरुष वर्ग में माइकल डिसूजा, अनुग्रह मेसी, आरव सविता, आर्यन साहू, सुरेश जायसवाल, आकाश वर्मा, कुलदीप शर्मा, मयंक अग्निहोत्री, अभिषेक कुमार, उत्कर्ष साहू, यश सिंह, करण, आयुष्मान अग्निहोत्री, क्षितिज द्विवेदी, दिव्यांशु सिंह, अनीश सिंह और विराट बाजपेई चयनित हुए। वहीं, महिला वर्ग में मानवी सिंह, तनिष्का गर्ग, डॉ. प्रियांशी द्विवेदी, संजना निषाद, पलक राजपूत, तनिष्का गुप्ता, काव्य यादव, रिद्धि, हार्मनी कनौजिया, छवि, रोशनी यादव, रितिका निषाद, महक पाल और अक्षिता त्रिपाठी को चुना गया। इस मौके पर प्रिंसिपल सुमन चंदोला, संघ के सचिव सौरभ गौर, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।