{"_id":"6a8766fc49dd7bdcee000150","slug":"kanpur-team-announced-for-junior-up-athletics-meet-kanpur-news-c-362-1-ka11003-154612-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जूनियर यूपी एथलेटिक्स मीट के लिए कानपुर टीम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जूनियर यूपी एथलेटिक्स मीट के लिए कानपुर टीम घोषित
विज्ञापन
कानपुर। जूनियर उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए कानपुर की टीम घोषित कर दी गई है। अर्मापुर के स्टेडियम में आयोजित चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयनित खिलाड़ी 23 से 25 अगस्त तक प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव डॉ. नरेश चौधरी, रमेश मिश्रा, आरके शुक्ला, विकास सैनी आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -
अंडर-16 बालिका वर्ग में तान्या सैनी, लक्ष्मी यादव, साध्वी शुक्ला, भूमि पाण्डेय और अंडर-18 वर्ग में पान्वी अवस्थी का चयन हुआ। बालक वर्ग के अंडर-14 में अभि त्रिपाठी, विराट, कृष्णा, रुद्रा, वैभव अग्निहोत्री, अंडर-16 में उत्कर्ष सिंह और अंडर-18 वर्ग में विदित सैनी को टीम में जगह मिली है।