फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Teacher robbed in e auto mobile and cash snatched 43600 transferred via UPI  victim dumped on roadside

कानपुर: ई-ऑटो में शिक्षक से लूटपाट, मोबाइल और नकदी छीनी, यूपीआई से 43.6 हजार कराए ट्रांसफर, हाईवे किनारे फेंका

Fri, 16 Oct 2026 11:37 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 16 Oct 2026 11:37 AM IST
सार

Kanpur News: नौबस्ता चौराहे से भौंती जाने के लिए ई-ऑटो में बैठे सहायक शिक्षक के साथ लूटपाट और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़ित शिक्षक ने बताया कि बदमाशों ने उन्हें पीटकर मोबाइल और नकदी लूट ली। यूपीआई के जरिए जबरन 43,600 रुपये ट्रांसफर करा लिए।

विज्ञापन
Kanpur Teacher robbed in e auto mobile and cash snatched 43600 transferred via UPI  victim dumped on roadside
हनुमंत विहार थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में नौबस्ता चौराहे से भौंती जाने के लिए ई-ऑटो में बैठे शिक्षक हरविंद कुमार को ऑटो सवारों ने पीटकर लूटने के बाद चलते ऑटो से फेंक दिया। घटना में पीड़ित बुरी तरह घायल हो गए। अस्पताल में उपचार कराने के बाद उन्होंने हनुमंत विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

कानपुर देहात, अकबरपुर के गोपाल विहार 18 बीघा सोसाइटी निवासी हरविंद कुमार ने पुलिस को बताया कि वह गोंडा में सहायक शिक्षक के पद पर तैनात हैं। बीती नौ अक्तूबर को पितृ विसर्जन के लिए अवकाश लेकर घर लौट रहे थे। रात करीब 9:40 बजे नौबस्ता चौराहे से भौंती बाईपास जाने के लिए ई-ऑटो में बैठे। ऑटो में पहले से 3-4 लोग सवार थे।

विज्ञापन
Trending Videos

भौंती बाईपास के पास फेंककर भाग निकले
ऑटो जैसे ही रैंप से चढ़कर एलिवेटेड ट्रैक पर पहुंचा, तो ड्राइवर के साथ बैठा युवक पीछे आकर बैठ गया। इसके बाद दोनों छोर से बदमाश अचानक पीटने लगे। आंख और कान में गंभीर चोट आई। जेब में पड़ी नकदी और मोबाइल लूटने के बाद यूपीआई पिन पूछकर 43,600 रुपये ट्रांसफर कर लिए। वारदात के बाद चलते ऑटो से भौंती बाईपास के पास फेंककर भाग निकले। हनुमंत विहार एसओ राजीव सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर ली गई है। बदमाश सीसी कैमरे में कैद हुए हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed